फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज अंधड़ व हल्की बारिश के आसार, तापमान में आएगी गिरावट

Thu, 21 Apr 2022 12:26 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)

सार

मौसम विशेषज्ञ की मानें तो गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों में अंधड़ व हल्की बारिश के आसार हैं। उत्तरी हरियाणा के जिलों में 22 अप्रैल को इसके असर से हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
मौसम - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी विक्षोभ के असर से पूर्वी पाकिस्तान व उत्तरी राजस्थान पर चक्रवातीय सर्कुलेशन बनने से बुधवार को प्रदेश के ज्यादातर जिलों में हल्के बादल छाए रहे। भारतीय मौसम विभाग के नारनौल स्थित सब सेंटर के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि मंगलवार रात से एक मध्यम श्रेणी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो चुका है। इसके कारण पूर्वी पाकिस्तान व उत्तरी राजस्थान पर चक्रवातीय सर्कुलेशन बन रहा है।

विज्ञापन


इसके असर से बुधवार को प्रदेश के ज्यादातर जिलों में हल्के बादल छाए रहे। 21 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ का असर और बढ़ेगा। दोपहर बाद उत्तरी हरियाणा में हल्की बारिश व 30 से 40 किलोमीटर की गति से हवाएं चलने की संभावना है। वहीं दक्षिण व दक्षिण पूर्वी हरियाणा और पश्चिमी व दक्षिणी पश्चिमी हरियाणा में अंधड़ व बूंदाबांदी आ सकती है।

उत्तरी हरियाणा के जिलों में 22 अप्रैल को इसके असर से हल्की बारिश हो सकती है। हल्की बारिश व अंधड़ के कारण दिन के तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट आएगी, जिससे लोगों गर्मी से राहत मिलेगी।  
विज्ञापन


प्रदेश में अंबाला रहा सबसे गर्म
शहर                 तापमान

  • अंबाला                 43.8
  • गुरुग्राम                43.5
  • हिसार फार्म एरिया 42.9
  • सिरसा                 42.8
  • रोहतक                41.9
  • हिसार                  41.8
  • भिवानी                 41.5
  • करनाल                41.2
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें