फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवर क्लीनिंग मशीन की खरीद को लेकर डेढ़ साल में मुख्यालय को छह बार लिखे पत्र, आज तक मांग नहीं पूरी

विज्ञापन
एचएसवीपी के स्टोर में खड़ी कंडम घोषित की जा चुकी सीवर क्लीनिंग मशीन। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के अधिकारी सीवर क्लीनिंग मशीन खरीदने को लेकर पिछले डेढ़ साल में मुख्यालय को छह बार पत्र लिख चुके हैं। मगर आज तक मुख्यालय ने इस मांग को पूरा करना मुनासिब नहीं समझा। स्थिति यह है कि पुरानी सीवर क्लीनिंग मशीन साढ़े तीन साल पहले कंडम घोषित की जा चुकी है। इस मशीन पर एक नहीं, बल्कि पांच जिलों का भार था। अब हिसार के अलावा इन जिलों के सेक्टरों में भी सीवरों की सफाई का काम नहीं हो रहा है। अधिकारियों की मानें तो नई मशीन की लागत करीब 50 लाख रुपये है।
विज्ञापन

बता दें कि सेक्टरों के सीवरों की सफाई के लिए एचएसवीपी के पास एक मशीन थी। 15 साल बाद वर्ष 2018 में इस मशीन को कंडम घोषित कर दिया गया। उसके बाद से अब तक विभाग को नई मशीन नहीं मिली है।
ये है पांचों जिलों में सेक्टरों की स्थिति
जिला सेक्टरों की संख्या
हिसार 19
भिवानी 05
सिरसा 05
चरखी दादरी 03
फतेहाबाद 03
जींद 08
सेक्टरवासी अधिकारियों से लेकर मंत्रियों को तक करा चुके हैं अवगत
सेक्टरवासी सीवर क्लीनिंग मशीन की मांग को लेकर अधिकारियों से लेकर मंत्रियों तक को अवगत करा चुके हैं। मगर आज तक सेक्टरवासियों की मांग पूरी नहीं हुई है। सेक्टरवासियों की मानें तो सीवर क्लीनिंग मशीन के न होने से सेक्टरों में कई वर्षों से सीवरों की सफाई नहीं हो रही है। इस कारण से सेक्टरवासियों को सीवर ओवरफ्लो जैसी समस्याओं से दो-चार होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
सीवर क्लीनिंग मशीन को लेकर मुख्यालय पत्र लिखा गया है। वहां से मंजूरी मिलने के बाद ही खरीद प्रक्रिया शुरू की जा सकेगी।
भूपेंद्र सिंह, एक्सईएन, एचएसवीपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें