फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सीईटी लिए 26-27 को सभी कर्मचारियों- अधिकारियों की छुट्टी रद्द, मुख्यालय पर रहेंगे तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से ग्रुप-सी के कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट सीईटी यानी के लिए 26-27 जुलाई को सभी अधिकारियों- कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है।सभी अधिकारियों- कर्मचारियों को मुख्यालय पर रहना होगा। जिले से लगभग 1 लाख 16 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देने अन्य जिलों में जाएंगे। जिले में 1023 बसों की व्यवस्था कर ली गई है। दूसरे जिलों से हिसार में परीक्षा देने आने वाले परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केंद्रों तक शटल बस सेवा की सुविधा दी जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 26 व 27 जुलाई को होने वाली संयुक्त पात्रता परीक्षा-2025 की तैयारियों को लेकर सभी उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षक ,रोडवेज अधिकारियों को समुचित प्रबंध करने के निर्देश दिए है। हेल्प डेस्क स्थापित करने और परीक्षा केंद्र तक समय पर परीक्षार्थियों को पहुंचने के लिए संबंधित व्यवस्थाओं को भी पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

दो दिनों में चार शिफ्टों की सीईटी परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों के लिए शटल बस सेवाभी उपलब्ध रहेगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र तक समय पर पहुचांने के लिए रूट बनाकर शटल सुविधा का प्रबंध भी किया गया है। बाहर से आने वाले परीक्षार्थी के लिए रात्रि ठहराव की व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए भी व्यापक व्यवस्था सुनिश्चित रहेगी। जिले में लगभग 1558 दिव्यांग अभ्यार्थियों को चिन्हित किया गया है। जिनके लिए उचित व्यवस्था की जा रही है।बैठक में पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन, एसडीएम ज्योति मित्तल, जिला परिषद के सीईओ हरबीर सिंह, नगराधीश हरिराम, महाप्रबंधक हरियाणा राज्य परिवहन राहुल मित्तल, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र कुमार, उप सिविल सर्जन डॉ सुभाष खतरेजा सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
-
प्रशासन की टीम करेगी सहयोग...
उपायुक्त अनीश यादव ने कहा कि किसी भी परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में परीक्षार्थियों को कोई व्यवधान न हो इसके लिए प्रशासनिक टीम सक्रिय रूप से सहयोगी रहेगी। परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 163 लगाने के आदेश जारी किए गए हैं। इस दिन फोटो स्टेट की दुकानों तथा कोचिंग संस्थानों को भी बंद रखे जाने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

-

हिसार- हांसी बस अड्डे पर हेल्प डेस्क..सीईटी के लिए 27 जुलाई 2025 तक हिसार और हांसी बस स्टैंड पर हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। इन डेस्क पर नियुक्त अधिकारी/कर्मचारियों के माध्यम से परीक्षार्थियों को बसों के संचालन, रूट, समय सारणी, ठहराव और अन्य आवश्यक जानकारी तुरंत उपलब्ध करवाई जाएगी। हिसार बस स्टैंड के लिए दूरभाष नंबर 01662-233285 तथा हांसी बस स्टैंड के लिए पूछताछ दूरभाष नंबर 01663-254081 पर संपर्क किया जा सकता है।बस स्टैंडों पर तैनात अधिकारी-कर्मचारियों के लिए खाने-पीने, रुकने, मोबाइल/साउंड सिस्टम, पेयजल और लाइट की पूरी व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

-
इन नंबरों से मिलेगी हेल्प
हिसार बस स्टैंड सुबह 3 बजे से दोपहर 12 बजे तक अजीत सिंह (मो.नं. 8059756208) मनोज कुमार (मो.नं. 8168101813)
दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक सुधीर (मो.नं. 9466205039) और प्रदीप कुमार (मो.नं. 9812576342)
हांसी बस स्टैंड- सुबह 3 बजे से दोपहर 12 बजे तक मंजीत सिंह (मो.नं. 9812358177) और राममेहर सिंह (मो.नं. 9812025512)
दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक रमेश (मो.नं. 9416919761) तथा जय भगवान (मो.नं. 9813314292)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें