फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जीजेयू गैरशिक्षक कर्मचारी कल्याण संघ के अध्यक्ष पद के लिए इंद्राज सिंह और चरण दास में होगा मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

हिसार। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में गैर-शिक्षक कर्मचारी कल्याण संघ 2025 के चुनाव में नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. राजेश ठाकुर ने बताया कि 22 जुलाई को विभिन्न पदों के लिए नामांकन करने वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की गई। अध्यक्ष पद के लिए इंद्राज सिंह और चरण दास, उपाध्यक्ष पद के लिए भरत भूषण और नेकी राम आमने-सामने होंगे। महासचिव पद के लिए अनिल और रममेहर, सचिव पद के लिए पवन कुमार व मनीष कुमार और संयुक्त सचिव पद पर अतुल चोपड़ा और माया देवी के बीच मुकाबला रहेगा। कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रवीन और ईश्वर सिंह मैदान में हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. राजेश ठाकुर ने बताया कि चुनाव की निगरानी एवं सुरक्षा के लिए आवश्यक निर्देश भी जारी किए गए हैं। चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की पूर्ण तैयारियां हैं। गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के लिए 25 जुलाई को सुबह 8.30 से दोपहर 2 बजे तक वोटिंग होगी। इसके बाद मौके पर ही मतगणना होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें