फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मंत्री रणबीर गंगवा ने किया गोशाला व गुरुकुल महाविद्यालय के रास्ते का शिलान्यास

Thu, 26 Dec 2024 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हिसार में गोशाला और गुरुकुल महाविद्यालय, मिर्जापुर के रास्ते का शिलान्यास करते मंत्री रणबीर सिं
विज्ञापन
हिसार। गांव मिर्जापुर पाना महराणा पंचायत के दो किलोमीटर लंबे तीन करम चौड़े कच्चे रास्ते का एचजीवीवाई योजना से आईपीबी ब्लॉक का शिलान्यास पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने किया। इस रास्ते को पक्का करने की घोषणा सीएम ने की थी। उन्होंने ग्राम पंचायत पाना महराणा की एक फिरनी का भी शिलान्यास किया।
विज्ञापन

गोशाला व गुरुकुल महाविद्यालय के संचालक आनंद राज सिरोही ने बताया कि इस रास्ते को पक्का करवाने की मांग काफी वर्षों से लंबित थी। किसानों को बरसात के मौसम में अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता था, जिससे किसान काफी परेशान थे। इस रास्ते को बनाने से कई गांव के किसानों को फायदा होगा। प्रस्तावित गोशाला व गुरुकुल महाविद्यालय में लोगों का आना-जाना सुगम होगा। आनंद राज सिरोही व ग्राम पंचायत पाना महराणा, मिर्जापुर, नियाना के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह का आभार जताया। इस मौके पर गोशाला व गुरुकुल महाविद्यालय के संचालक आनंद राज सिरोही, पूर्व सरपंच मिर्जापुर ओमप्रकाश, पूर्व ब्लॉक समिति चेयरमैन सतबीर बूरा, पाना महराणा सरपंच प्रतिनिधि संजय सोनी, मिर्जापुर सरपंच साधुराम ढाण्डा, बलवान पूनिया, खुशी राम बूरा आदि भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें