फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नागरिक अस्पताल के नए भवन के लिए जल्द मिलेगी जमीन

Sat, 12 Jul 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने कहा कि हिसार में नागरिक अस्पताल के नए भवन के लिए जगह चिन्हित हो चुकी है। जमीन का मालिकाना हक पशुपालन विभाग के पास है। कुछ हिस्सा वन विभाग की जमीन का भी है। दो अलग-अलग विभागाें की जमीन होने के कारण समय लग रहा है। जमीन के लिए पैसा आ चुका है। जमीन हस्तांतरित करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिसार जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 51 भवनों का निर्माण चल रहा है।
विज्ञापन

हिसार पहुंची आरती राव ने शुक्रवार को कहा कि हिसार के नागरिक अस्पताल में जगह कम होने के कारण आईसीयू नहीं बन पा रहा। इसी के चलते वेंटिलेंटर का उपयोग नहीं हो पा रहा। नए भवन के लिए प्रस्तावित जमीन को स्वास्थ्य विभाग के नाम हस्तांतरित कराने में समय लग रहा है। अमर उजाला ने नागरिक अस्पताल की फाइल पिछले 7 साल से चंडीगढ़ में अटकी होने की खबर दो दिन पहले प्रकाशित की थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के विभाग के महानिदेशक तक यह मामला पहुंचा और स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस कार्य को प्राथमिकता पर रखते हुए काम करें।
2065 तक स्थिर हो जाएगी जनसंख्या
स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ. कुलदीप सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें स्कूलों में जाकर जांच करेंगी। जिन बच्चों की आंखों में कमजोरी मिलेगी उनको सीएचसी या नागरिक अस्पताल आकर जांच करानी होगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में टोटल फर्टिलिटी रेट (टीएफआर) अब 2 से कम होकर 1.9 तक आ गया है। 2065 तक हरियाणा की जनसंख्या स्थिर हो जाएगी। मेयर प्रवीण पोपली ने कहा कि उज्जवल दृष्टि योजना हर विद्यार्थी के लिए फायेदमंद साबित होगी। एक भी बुजुर्ग को बिना चश्मे नहीं रहने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें