फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मानसून टर्फ फिर से राजस्थान पर खिसकी, बारिश की गतिविधियों में आई कमी

Sat, 12 Jul 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। मानसून टर्फ लाइन फिर से राजस्थान पर खिसक गई। इस कारण से शुक्रवार को प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में कमी आई। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो 13 जुलाई को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से फिर से झमाझम बारिश होगी।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि मानसून टर्फ लगातार हरियाणा पर बनी रहने की वजह से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर झमाझम बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया जा रहा है।
प्रदेश के 13 जिलों में सामान्य से अधिक और 9 जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। शुक्रवार को मानसून टर्फ के राजस्थान पर पहुंचने से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में बारिश में कमी देखने को मिली। मानसून टर्फ बीकानेर, देवमाली, हमीरपुर, डाल्टनगंज, जमशेदपुर, दीघा से होकर दक्षिण पूर्व की तरफ बंगाल की खाड़ी तक फैली रही। इस दौरान सिर्फ भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ व पलवल में हल्की बारिश हुई। हालांकि दिन और रात के तापमान सामान्य से नीचे बने हुए हैं, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है।
विज्ञापन

आगे ऐसा रहेगा मौसम
12 व 13 जुलाई को हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली के दक्षिणी जिलों और पश्चिमी जिलों में बिखराव वाली हल्की बारिश जारी रहेगी। 13 जुलाई को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने और 12 जुलाई को बंगाल की खाड़ी पर भी एक नया कम दबाव का क्षेत्र बनने से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में 14 से 18 जुलाई के दौरान झमाझम बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

इतनी हुई बारिश
महेंद्रगढ़-16.5 एमएम
फरीदाबाद-1.0 एमएम
पलवल-5.0 एमएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें