फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेडी कांस्टेबल को तंग कर रहा था, शॉपिंग के बहाने बुलाकर पति से करवाई पिटाई

Sun, 26 Mar 2017 12:23 AM IST
amarujala/Hisar
विज्ञापन
विज्ञापन
शादीशुदा लेडी कांस्टेबल को तीन महीने से तंग कर रहे एक युवक की कांस्टेबल ने पति को बुलवाकर टांग तुड़वा दी। लेडी कांस्टेबल को युवक मैसेज करता था। वह उसे कहता था कि मै तुमसे बेहद प्यार करता हूं। लेडी कांस्टेबल ने उसे खूब समझाया कि वह शादीशुदा है और उसे तंग ना करे। युवक ने आखिर हद कर दी। वह समझाने के बावजूद कभी मैसेज कभी फोन करता रहता था। तंग आकर लेडी कांस्टेबल ने मामले के बारे में अपने पति को बता दिया। पति के कहने पर लेडी कांस्टेबल ने युवक को पीएलए में शॉपिंग के बहाने बुला लिया। युवक मौके पर चला आया। पहले से ही प्री प्लानिंग के तहत कांस्टेबल के पति ने उसे गाड़ी में डाल लिया और मार मारकर उसकी टांगें तोड़कर सेक्टर 14 छोड़ दिया।
विज्ञापन


दोनों तरफ से पहुंची शिकायत
मामले के बारे में पुलिस के पास दोनों तरफ से शिकायत पहुंची है। महिला कांस्टेबल ने मामले की शिकायत सिटी एरिया पुलिस को की है। उधर युवक ने भी अस्पताल पहुंचकर एमएलआर कटवाई है। थाने में मामले की सूचना भेजी गई है।

महिला ने दी छेड़छाड़ की शिकायत, युवक ने अपहरण की
महिला कांस्टेबल ने मामले की शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी है। शिकायत में उसने कहा है कि युवक उसे बार बार तंग कर रहा है। वह पिछले कई महीनों से उसे परेशान कर रहा है। उसने कहा कि वह एक बच्चे की मां है और गर्भवती भी है। युवक कभी मैसज करता है तो कभी फोन। उसे फोन पर खूब समझाया भी गया मगर वह उसे कहता है वह उससे बेहद प्यार करता है। शादीशुदा की बात कहने पर भी वह उसे व उसके बच्चे अपनाने की बात कहता है। उधर युवक ने मामले की शिकायत की है कि कुछ लोगों ने उसे गाड़ी में डालकर ले गए। उसका अपहरण कर उसकी टांग तोड़कर फेंक गए।
विज्ञापन


युवक बोला हो गया समझौता
सिविल अस्पताल में घायल सेक्टर 14 निवासी युवक ने कहा कि उनका महिला कांस्टेबल व उसके पति के साथ समझौता हो गया है। हमने शिकायत भी वापस ले ली है। हम कोई कार्रवाई नहीं करवाना चाहते।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें