फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने डाकिये का पकड़ा गिरेबां, गालियां भी दीं, पुलिस से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
आजाद नगर क्षेत्र में डाक बांटने गए डाकिये का एक महिला द्वारा गिरेबां पकड़ने, उसकी वर्दी फाड़ने और उसे गालियां देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में दिख रहा है कि महिला डाकिये को पकड़कर अपने घर के बाहर तक ले गई। इस दौरान महिला ने एक हाथ से गिरेबां पकड़ रखा था, जबकि दूसरे हाथ से मोबाइल पर अपने परिजन से बात करती रही।
विज्ञापन

फोन पर बात करते हुए भी महिला अभद्र व्यवहार करते हुए डाकिये को अपशब्द बोलती रही। इस पूरे घटनाक्रम को डाकिये ने ही अपने मोबाइल फोन में कैद किया। डाकिये ने इसकी शिकायत आजाद नगर थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों को सोमवार को थाने में बुलाया है।
यह है मामला
दरअसल, डाक विभाग में कार्यरत डाकिया जयवीर सिंह दो-तीन दिन आजाद नगर एरिया में डाक बांटने गया था। पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि इस दौरान उसे एक डाक देनी थी, लेकिन उस पर लिखा पता उसे मिला नहीं तो उसने मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। कुछ देर बाद एक महिला आई, जो उसका गिरेबां पकड़कर उसको अपने घर के बाहर तक ले गई और गालियां देती रही। इसी बीच डाकिये का कुर्ता भी फट गया। इसी दौरान महिला द्वारा की जा रही हरकत की वीडियो बनानी शुरू कर दी। करीब 2 मिनट 47 सेकेंड की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है।
विज्ञापन

वीडियो यह कह रही थी महिला
वीडियो में महिला कह रही है कि जब उसने डाकिये से फोन पर बात की तो उसने स्कूल के पास खड़े होने की बात कही। जब मैंने कहा कि आगे आ जाओ तो बोला, यहां तो 70 गलियां हैं, मैं कौन सी गली में आऊं। फिर मैं वहां गई तो डाकिया आगे आ गया और फोन स्विच ऑफ कर लिया। फोन बंद क्यों किया।
विज्ञापन

वीडियो के कुछ अंश
महिला - मैं वहां धक्के खाकर आई। चुपचाप आड़े बैठ ज्या।
डाकिया - बैठ्या हूं, कोई बात नहीं।
महिला - कुछ करवाना है।
डाकिया - मैंने कुछ नहीं करवाना।
महिला - तेरै इसै मारूंगी, समझ म्ह कोनी आवैगी। तेरा काम डाक बांटना है या म्हारा।
डाकिया - मेरा काम है, मैं डाक बांटने ही आया था। फोन पर यही कहा था, आप वहीं रहो, मैं आ रहा हूं।
महिला - चाल, अंदर चाल तनै म्ह बताऊंगी।
डाकिया - आंटी म्ह अंदर कोनी जाऊं। घर के दरवाजे पर आऊंगा, साइन कर दो, डाक दे दूंगा।
इस मामले में दोनों पक्षों का पहले तो समझौता हो गया था। मगर अब डाकिये जयवीर ने महिला के खिलाफ शिकायत दी है। दोनों पक्षों को सोमवार को बुलाया गया है।
- सुखजीत सिंह, प्रभारी, आजाद नगर थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें