फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों की दीवारों पर ये हेल्पलाइन लिखना अनिवार्य, कल तक का समय वरना होगी कार्रवाई

Sun, 24 Nov 2019 12:34 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

हरियाणा के सरकारी स्कूल की दीवारों से लेकर एंट्रेस पर चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर लिखना अनिवार्य है। यदि ऐसा नहीं किया गया तो उस संबंधित स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी, मौलिक शिक्षा एवं खंड शिक्षा अधिकारी और जिला परियोजना समन्वयक को जारी किए हैं। 

विज्ञापन


इस आदेश के तहत इन अधिकारियों को अपने क्षेत्राधिकार के सभी विद्यालयों के सभी मुख्य स्थानों में चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर लिखवाने को कहा है। यह नबंर 25 नवंबर तक लिखने अनिवार्य है। विभाग ने सभी स्कूलों में चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर लिखने के बाद इसकी रिपोर्ट भी मांगी है। 

साथ ही शिक्षा विभाग ने इस आदेश की अनुपालना में किसी भी प्रकार की लापरवाही के लिए स्कूल मुखिया एवं प्रबंधन जिम्मेदार ठहराया है। इस आदेश में विभाग ने कहा कि बालक  इस राष्ट्र का भविष्य है, उनकी सुरक्षा का दायित्व सामूहिक है। इस आदेश को सभी स्कूलों को गंभीरता से लेने के हिदायत दिए है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें