फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: आईएचएफ ट्रॉफी हैंडबाल में लाडवा के प्रवीण गिल ने जीता रजत पदक

विज्ञापन
रजत पदक विजेता हैंडबाल ​खिलाड़ी प्रवीण गिल।
विज्ञापन
हिसार। लखनऊ में आयोजित हुई आईएचएफ ट्रॉफी हैंडबाल में लाडवा के प्रवीण गिल ने रजत पदक जीता है। फाइनल मुकाबला भारतीय टीम का उज्जबेकिस्तान के साथ खेला गया। मगर इसमें भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। प्रवीण गिल महाबीर स्टेडियम में कोच अनूप कस्वां और सोनिया नैन के पास अभ्यास कर रहा है। पिछले साल जयपुर में हुई आईएचएफ ट्रॉफी में प्रवीण ने स्वर्ण पदक हासिल किया था। मगर इस बार रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन


पांच साल पहले प्रवीण ने हैंडबाल खेलना शुरू किया था। शुरुआत में गांव लाडवा में अशोक पूनिया से प्रशिक्षण लिया। मगर अब डेढ़ साल से महाबीर स्टेडियम में अभ्यास कर रहा है। प्रवीण गिल दो बार नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल कर चुका हैं। ट्राॅफी 3 से 7 जनवरी तक आयोजित हुई थी।



उधर, नॉर्थ वेस्ट काई कप में प्रतिभा ने जीता रजत पदक

हिसार। कुरुक्षेत्र में 3 से 5 जनवरी तक आयोजित हुई नॉर्थ वेस्ट काई कप में मंगाली आकलान की बेटी प्रतिभा ने रजत पदक हासिल किया है। प्रतिभा आजाद नगर में शहीद भगत सिंह एकेडमी में अभ्यास करती है। पदक जीतने पर प्रतिभा का साउथ एशियन वर्ल्ड कॉम्बेट गेम्स में दमखम दिखाएगी, जोकि श्रीलंका में मार्च महीने में होंगे। प्रतिभा ने बताया कि वह पांच साल से अभ्यास कर रही है। इससे पहले भी नेशनल में तीन स्वर्ण पदक जीत चुकी है। प्रतिभा ने 48 से कम किलोग्राम भारवर्ग में भाग लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें