फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: कैंटर की टक्कर से मजदूर की मौत, पांच बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

Sat, 02 Aug 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गांव हालुवास के समीप भिवानी-चरखी दादरी मुख्य मार्ग पर शुक्रवार सुबह 10 बजे एक तेज रफ्तार आयशर कैंटर की चपेट में आने से 40 वर्षीय मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के वक्त वह काम खत्म कर घर लौट रहा था। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। मृतक के भाई अनिल की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव हालुवास निवासी विक्की एक मुर्गा फार्म में दिहाड़ी मजदूरी करता था। शुक्रवार को वह काम खत्म कर अपने घर लौट रहा था तभी चरखी दादरी की दिशा से आ रहे तेज रफ्तार आयशर कैंटर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विक्की ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिवानी नागरिक अस्पताल भिजवाया। जांच अधिकारी एएसआई धर्म सिंह ने बताया कि मृतक के भाई अनिल के बयान पर अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मृतक विक्की गांव में मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालता था। उसके पांच बेटियां और एक बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें