फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: महाग्राम योजना के संबंध में जनस्वास्थ्य विभाग के चीफ इंजीनियर ने किया दौरा, विकास कार्यों की प्रगति का लिया जायजा

विज्ञापन
जनस्वास्थ्य विभाग के अ​धिकारियों के साथ प्रोजेक्ट की समीक्षा करते चीफ इंजीनियर टीआर पवार।
विज्ञापन
हिसार। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के चीफ इंजीनियर टीआर पवार ने शुक्रवार को जिले के गांव कैमरी और आर्य नगर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने महाग्राम योजना के तहत हो रहे विकास कार्यों और भविष्य के लिए तैयार की गई योजना की समीक्षा की।
विज्ञापन

इस मौके पर चीफ इंजीनियर ने महाग्राम योजना के अंतर्गत हो रहे जल आपूर्ति और सीवरेज से संबंधित कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि महाग्राम योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों को शहरी सुविधाओं से जोड़ा जा रहा है जिससे ग्रामीणों को बेहतर जीवन स्तर मिल सके।
दौरे के उपरांत चीफ इंजीनियर टीआर पवार ने लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के मंत्री रणबीर सिंह गंगवा के निवास स्थान पर अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में महाग्राम योजना के अंतर्गत प्रस्तावित कार्यों, बजट एस्टीमेट्स और भविष्य की योजनाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में तकनीकी और प्रशासनिक बिंदुओं पर गहन विचार-विमर्श हुआ ताकि योजना के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की रुकावट न आए। इस अवसर पर विभाग के अधीक्षक अभियंता विकास सिंगरोहा, कार्यकारी अभियंता कंचन वर्मा, कार्यकारी अभियंता संजीव त्यागी, उपमंडल अभियंता विजयपाल, कनिष्ठ अभियंता योगेश धमीजा, युवा भाजपा नेता संजीव गंगवा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें