फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बड़वा बाईपास पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत

Sat, 09 May 2026 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
सिवानी मंडी। सिवानी थाना क्षेत्र के गांव बड़वा बाईपास पर अज्ञात वाहन की टक्कर से प्रवासी मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिला बेगूसराय (बिहार) निवासी जितेंद्र कुमार ने शुक्रवार को पुलिस को शिकायत दी। इसमें बताया कि वह पिछले करीब दो महीने से गांव बड़वा में मजदूरी कर रहा है। उसके साथ गांव का रहने वाला गणेशी सदा भी मजदूरी करता था।
शिकायतकर्ता के अनुसार 8 मई को गणेशी सदा किसी काम से गांव बड़वा की तरफ पैदल गए थे। इसी दौरान हिसार रोड बड़वा बाईपास के पास किसी अज्ञात वाहन चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए गणेशी को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में गणेशी सदा की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर जितेंद्र कुमार व अन्य लोग मौके पर पहुंचे। उन्हें गणेशी सदा का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। शिकायतकर्ता ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।
मामले की सूचना मिलते ही थाना सिवानी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच अधिकारी कुलदीप कुमार ने बताया कि इस शिकायत के आधार पर थाना सिवानी में धारा 281, 106 बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। वह घटना की जांच कर आरोपी के खिलाफ सबूत जुटा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें