फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैब रिपोर्ट में मीटर ठीक, 30 लाख के बिल पर हुडा अधिकारी हैरान

Fri, 19 May 2017 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/हिसार
विज्ञापन
बिजली का बिल
विज्ञापन
30 लाख रुपये की डिफॉल्टिंग अमाउंट पर उखाड़े गए मीटर मामले में हुडा की परेशानी बढ़ गई है। बिजली निगम ने इस मीटर को लैब में जांच के लिए भेजा था। लैब की जांच रिपोर्ट में मीटर ठीक मिला है। निगम की तरफ से हुडा ने इतनी एनर्जी खर्च की थी, लेकिन विभाग इस बात को अभी भी मानने को तैयार नहीं है। बिजली निगम के अधिकारियों ने परमानेंट डिस्कनेक्ट के ऑर्डर कर दिए हैं। जब तक डिफॉल्टिंग अमाउंट जारी नहीं की जाती, हुडा को बिजली कनेक्शन नहीं मिल सकता।
विज्ञापन


कनेक्शन काटा तो जोड़ना चाहते थे अवैध रूप से            
हुडा ने लाखों रुपये का बिजली बिल नहीं भरा था। सेक्टर 1-4 में लगे मीटर की डिफॉल्टिंग अमाउंट इतनी अधिक होने के बाद बिजली निगम ने कनेक्शन काट दिया और मीटर उखाड़ लिया था। निगम के मीटर उखाड़ने के बाद हुडा अधिकारियों ने इसे अवैध रूप से जोड़ने की कोशिश की थी, लेकिन आसपास की कॉलोनियों के लोगों ने उनका विरोध कर दिया था। विरोध के चलते मामला उजागर हुआ।

अब हाई लेवल पर जाएगा मामला            
लैब जांच में मीटर ठीक पाए जाने से तय हो गया कि कहीं ना कहीं हुडा ने लाखों रुपये की बिजली खपत की है। अब ये बिजली खपत कैसे और कब से कब तक यूज की गई, यह जांच का विषय है। या तो यहां से कोई बिजली चोरी कर रहा था या फिर कोई अन्य कारण हो सकता है। हुडा अधिकारियों की मानें तो ये मामला अब निचले स्तर के अधिकारियों का नहीं है। इस मामले में हुडा के उच्च अधिकारी अब एमडी के साथ मीटिंग करेंगे।
विज्ञापन


दो महीने से छाया सेक्टर में अंधेरा            
सेक्टर 1-4 में पिछले दो महीने से अंधेरा छाया हुआ है। इस सेक्टर की आधी स्ट्रीट लाइटें जल रही हैं और आधी स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी हैं। मुख्य रोड से आने जाने वालों को खूब परेशानी हो रही है। अधिकारी हैं कि इसका कोई समाधान नहीं निकाल पा रहे।
विज्ञापन

        
मैंने कुछ दिन पहले ही ज्वाइन किया है। इस बारे में सुबह बता पाऊंगा।
- अमित कुमार, एसडीओ           
          
लैब रिपोर्ट तो ठीक आई है, लेकिन इतना बिल कैसे आ सकता है, हमारी समझ से परे है। इस बारे में तो अब मामला हाई लेवल पर ही डील होगा।
- शमशेर सिंह, जेई हुडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें