फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हमराही पवन मित्तल के बेटे कुनाल ने नीट में हासिल की 3454वीं रैंक

विज्ञापन
कुनाल मित्तल का मुंह मीठा करवाते पिता पवन मित्तल व माता शिल्पा।
विज्ञापन
हिसार। अमर उजाला से जुड़े हमराही पवन मित्तल के बेटे कुनाल मित्तल ने नीट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश में ओपन कैटेगरी में 3454वीं रैंक हासिल की है। वहीं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) श्रेणी में उन्होंने 319वां स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

कुनाल ने बताया कि सफलता के लिए उन्होंने रोजाना 14 से 15 घंटे पढ़ाई की और मोबाइल से दूरी बनाए रखी। तैयारी के दौरान उनका पूरा ध्यान नीट परीक्षा पर केंद्रित रहा। उन्होंने कहा कि लक्ष्य तय कर मेहनत करने से सफलता हासिल की जा सकती है।

बेटे की मेहनत पर परिवार को गर्व

पवन मित्तल ने बताया कि उन्होंने कुनाल पर पढ़ाई का कभी दबाव नहीं बनाया। वह खुद पढ़ाई को लेकर गंभीर था और अपनी तैयारी में पूरी मेहनत करता था। कई बार देर रात तक पढ़ाई करता रहता था। कुनाल अब देश के प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज में दाखिला लेकर एमबीबीएस की पढ़ाई करेगा और डॉक्टर बनकर समाजसेवा का लक्ष्य पूरा करेगा। अमर उजाला से जुड़े हमराही पवन मित्तल को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए 14 जुलाई को आयोजित हिसार अमर उजाला यूनिट के स्थापना दिवस कार्यक्रम में सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन


समाचार वितरण के साथ बच्चों को दिलाई बेहतर शिक्षा

पवन मित्तल पिछले 30 वर्षों से समाचार वितरक का कार्य कर परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। उनकी बड़ी बेटी रिम्पी पंजाब नेशनल बैंक में एग्रीकल्चर ऑफिसर हैं जबकि दामाद अंशुल बंसल कैनरा बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। बड़ा बेटा साहिल मित्तल नोएडा से कंप्यूटर इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहा है। उन्होंने बताया कि परिवार में शिक्षा को हमेशा प्राथमिकता दी गई, जिसका परिणाम कुनाल की इस उपलब्धि के रूप में सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें