फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: विद्यार्थियों ने हरित भविष्य का लिया संकल्प

विज्ञापन
नारनौंद क्षेत्र के गुराना स्कूल में पौधे लगाते अतिथि, शिक्षक और विद्यार्थी। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
नारनौंद। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय गुराना में शुक्रवार को पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। इसके तहत विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर हरित भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एबीआरसी प्रदीप सिंह, ग्राम सचिव मोनू, चुनाव आयोग के सुपरवाइजर विजय सिंह और विद्यालय के मुख्य अध्यापक राजेंद्र जांगड़ा ने किया। इस दौरान अतिथियों समेत विद्यालय के शिक्षक और विद्यार्थियों ने भी पौधे लगाए। मुख्य अध्यापक राजेंद्र जांगड़ा ने कहा कि विद्यालय शिक्षा के साथ ही विद्यार्थियों में सामाजिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारियों का भी विकास कर रहा है। ऐसे अभियान बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम, जिम्मेदारी और संरक्षण की भावना को मजबूत करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें