फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: सोनाली फोगाट के घर पहुंचे कुलदीप बिश्नोई, दिया न्याय दिलाने का भरोसा, मिला आदमपुर उपचुनाव में समर्थन

Sun, 09 Oct 2022 01:28 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)

सार

सोनाली के भाई रिंकू ढाका ने 5 अक्तूबर को आमदपुर में फोगाट परिवार की ओर से रखी गई धन्यवादी सभा में भाजपा का साथ देने का एलान किया था। इससे पहले 26 सितंबर को कुलदीप बिश्नोई सोनाली फोगाट के संत नगर स्थित आवास पर पहुंचे थे। जहां उन्होंने सोनाली की सास, जेठ, भतीजे सहित परिवार के अन्य लोगों से बातचीत की थी।
 
विज्ञापन
सोनाली फोगाट के परिवार से मिलने पहुंचे कुलदीप बिश्नोई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई रविवार सुबह सोनाली फोगाट के फार्म हाउस पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने सोनाली फोगाट की बेटी, भाई, बहन और अन्य परिजनों के साथ मुलाकात की। बिश्नोई ने यशोधरा से कहा कि अपनी मां का सपना पूरा करो, हम सभी आपके साथ हैं। भाजपा पार्टी आपके साथ है।

विज्ञापन


बिश्नोई ने सोनाली के परिजनों को चुनाव में सहयोग करने की बात कहीं। सोनाली के भाई वतन ढाका ने कहा कि वे 16 साल से पार्टी से जुड़े हैं। पार्टी में उनके कार्यकर्ताओं को मान सम्मान मिलना चाहिए। वहीं, सीबीआई की टीम दूसरे दिन भी शहर में डटी रही। 

भाजपा से आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में भव्य को पार्टी से टिकट मिलने के अगले दिन कुलदीप बिश्नोई सोनाली फोगाट के फार्म हाउस पर परिजनों से मिलने पहुंचे। सोनाली के परिजनों ने कुलदीप के सामने सीबीआई की जांच तेज कराने की बात रखी।
विज्ञापन


सोनाली के भाई वतन ने आरोपियों को सजा दिलाने की मांग की। इस पर कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि वे सीएम से पहले भी मिलकर सीबीआई जांच की मांग कर चुके हैं। अब दोबारा फिर से मिलकर जांच तेज करवाने की मांग करेंगे। सोनाली के साथियों को पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। 

सीबीआई कर रही अपने तरीके से जांच 
सोनाली के भाई वतन ढाका ने बताया कि सीबीआई टीम के सदस्य अपने तरीके से मामले की जांच कर रहे हैं। गोवा पुलिस द्वारा जो साक्ष्य एकत्रित किए गए थे और परिजनों के जो बयान दर्ज किए गए थे उनके आधार पर दोबारा से पूछताछ की जा रही है। टीम के सदस्यों ने परिवार के सभी सदस्यों के साथ बातचीत की और उनके बयान दर्ज किए हैं। उन्होंने बताया की सीबीआई टीम अभी शहर में है। जो दो लेटर हमें मिले हैं वे लेटर भी सीबीआई टीम को दिए हैं। 

कुलदीप बिश्नोई पर जताया था हत्या का शक
सोनाली फोगाट की हत्या के बाद परिजनों ने कुलदीप बिश्नोई पर शक जाहिर किया था। जाट धर्मशाला में आयोजित सर्वजातीय सर्व खाप में भी कुलदीप बिश्नोई के नाम पर उंगलियां उठी थी। खाप प्रतिनिधियों ने कुलदीप बिश्नोई को अपनी प्रतिक्रिया स्पष्ट करने को कहा था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें