फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध नहीं दिया तो पालतू गाय को मार डाला

विज्ञापन
गाय की हत्या के बाद मौके पर मौजूद पुलिस कर्मचारी व स्थानीय लोग। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
पटेल नगर में शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति ने पालतू गाय को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। गाय को मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पीएलए चौकी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पटेल नगर निवासी मोहित ने कई गाय पाल रखी थी। इनमें से एक गाय ने शुक्रवार सुबह दूध नहीं दिया तो गुस्से में आकर गाय को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। मोहित ने गाय के माथे पर डंडे से कई वार किए, जिससे गाय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पड़ोसियों ने बताया कि इस दौरान उसे रोकना चाहा तो आरोपी मोहित ने उन्हें भी धमकी दे डाली। मामले की सूचना मिलते ही गोरक्षक राजपाल अपनी टीम सहित सुबह करीब सात बजे मौके पर पहुंचे। गाय को एंबुलेंस में डालकर लुवास के वेटरनेरी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
ये भी पहुंचे मौके पर
सूचना मिलते ही मौके पर वार्ड पार्षद महेंद्र जुनेजा व तलवंडी राणा गोशाला प्रधान सीताराम सिंगला भी पहुंचे। पार्षद ने कहा कि इस मामले की शिकायत प्रशासन को लिखित में की जाएगी। गोशाला प्रधान सीताराम ने कहा कि जब इस बारे में पड़ोसियों से व आरोपी के परिजनों से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि आरोपी मोहित कहने-सुनने से बाहर है।
विज्ञापन

वर्जन
पड़ोसी रामकिशन की शिकायत पर आरोपी मोहित उर्फ मोली के खिलाफ धारा 429, 11, 59 व 60 के तहत केस दर्ज किया है। गाय का लुवास में पोस्टमार्टम करवाकर उसे दफना दिया गया है। उसके विसरे को जांच के लिए लैब में भेजा गया है।
विज्ञापन

- एसआई रमेश कुमार, पीएलए पुलिस चौकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें