फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जाट समाज पर टिप्पणी के विरोध में नारनौंद में जल्द जुटेंगी खापें

Mon, 08 Dec 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। सफीदों विधायक रामकुमार गौतम की तरफ से जाट समाज पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में रविवार को जाट धर्मशाला में सात बास खाप की पंचायत हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि इस मामले में नारनौंद में जल्द बड़ी पंचायत का आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रदेश की सभी खापें शामिल होंगी। विधायक रामकुमार गौतम को भी निमंत्रण दिया जाएगा। वह पंचायत में आकर अपने शब्द वापस लेते हुए स्पष्टीकरण दें और माफी मांगे।
विज्ञापन

पंचायत का आयोजन सात बास खाप के प्रधान बलवान सिंह मलिक की अध्यक्षता में किया गया। मंच का संचालन खाप प्रवक्ता अशोक मलिक ने किया। लिक ने बताया कि सफीदों विधायक की टिप्पणी की बैठक में कड़े शब्दों की निंदा की गई। पंचायत में मांग उठी कि मुख्यमंत्री भी सरकार की तरफ से इस बारे में स्पष्टीकरण जारी करें। पंचायत के सदस्यों ने आगे बड़ी रणनीति तैयार करने का एलान किया व सभी समुदाय के लोगों को साथ लेकर चलने का आह्वान किया। पंचायत में सात बास के सभी गांव के ग्रमीण और अन्य खापों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें