फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: कांवड़ चढ़ाते समय करंट लगने से कांवड़िए की मौत, वन विभाग की कॉलोनी में शिव मंदिर पहुंचा था

Tue, 11 Aug 2026 02:24 PM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

शिव नगर निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि उसका बेटा 32 वर्षीय मुकंदी हरिद्वार से कांवड़ लेकर आया था। आज सुबह करीब 5:15 बजे वह वन विभाग की कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में कांवड़ चढ़ा रहा था।
विज्ञापन
मृतक युवक - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार के वन विभाग कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में कांवड़ चढ़ाते समय करंट लगने से एक कावड़िए की मौत हो गई। कांवड़िए के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल लाया गया है जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन


शिव नगर निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि उसका बेटा 32 वर्षीय मुकंदी हरिद्वार से कांवड़ लेकर आया था। आज सुबह करीब 5:15 बजे वह वन विभाग की कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में कांवड़ चढ़ा रहा था। कावड़ चढ़ाने के बाद मंदिर के गुंबद से नीचे उतरते समय वहां से गुजर रही एक बिजली की तार से उसे अचानक करंट लग गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वह उसे लेकर जिंदल अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें