फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार जीवन हत्याकांड: मुख्य आरोपी रमेश सहित सभी के खिलाफ लुक-आउट सर्कुलर जारी, आठ दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Tue, 11 Aug 2026 09:45 AM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार


डेयरी संचालक जीवन हत्याकांड में मुख्य आरोपियों रमेश और मोलड़ की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजन शव का अंतिम संस्कार न करने की जिद से टस से मस नहीं हो रहे हैं। रविवार को मुख्यमंत्री नायब सैनी के आश्वासन के बावजूद सोमवार को लघु सचिवालय के बाहर पक्का मोर्चा जारी रहा।
विज्ञापन
मृतक जीवन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूर्य नगर डेयरी संचालक हत्याकांड में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लुक आउट सर्कुलर जारी किया है। इस मामले में हिसार पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए अब तक 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 10 पुलिस टीमों का गठन कर विभिन्न संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धांत जैन, आईपीएस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा हर पहलू से गहनता एवं निष्पक्षता के साथ जांच की जा रही है। घटनाक्रम से जुड़े सभी तथ्यों, साक्ष्यों एवं संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

देश से बाहर भागने की कोशिश पर भी पुलिस की नजर
एसपी ने बताया कि मामले में वांछित सभी आरोपियों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है ताकि कोई भी आरोपी देश से बाहर भागकर कानून की कार्रवाई से बचने का प्रयास न कर सके। पुलिस की सभी टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयासरत हैं और शेष आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


पीड़ित पक्ष की सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह सजग- पुलिस अधीक्षक
पीड़ित पक्ष की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पीड़ित को व्यक्तिगत सुरक्षा उपलब्ध करवाई गई है तथा उनके निवास स्थान पर भी पुलिस सुरक्षा तैनात की गई है। पुलिस द्वारा स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसके अतिरिक्त, पीड़ित परिवार की सहायता एवं पुनर्वास के उद्देश्य से नौकरी के लिए आवेदन की प्रक्रिया भी जारी है।

पुलिस अधिकारी के अनुसार
एसपी सिद्धान्त जैन ने कहा कि मामले की जांच सभी संभावित पहलुओं से की जा रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। हिसार पुलिस की प्राथमिकता सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर मामले की पूरी सच्चाई सामने लाना और पीड़ित पक्ष को सुरक्षा एवं न्याय सुनिश्चित करना है।

यह है पूरा मामला
सूर्य नगर निवासी जीवन की 4 अगस्त की सुबह करीब साढ़े 4 बजे लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। पहले परिजन शव का पोस्टमार्टम करवाने को तैयार नहीं थे लेकिन आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के आश्वासन पर इसके लिए तैयार हो गए। पांच अगस्त को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया लेकिन सभी आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें