फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: कन्हैया मित्तल की मध्यस्थता से इन्कार, गायक के कहने पर धाम नहीं जाऊंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सालासर धाम में शहर के व्यापारी संजय कुमार और उसके परिवार के साथ हुई मारपीट के मामले में बुधवार शाम बिश्नोई मंदिर मार्केट में बैठक आयोजित की गई। बैठक में शामिल व्यापारी और अन्य संगठनों ने निर्णय लिया कि इस मामले पर वीरवार दोपहर एक बजे पड़ाव चौक शिवालय में विभिन्न संगठनों की बैठक कर आगामी रणनीति तय की जाएगी। इस बीच व्यापारी ने इस मामले में गायक कन्हैया मित्तल की मध्यस्थता और सम्मानपूर्वक मंदिर दर्शन कराने की पेशकश को नकारते हुए दो टूक कहा कि वह गायक के कहने पर धाम नहीं जाएंगे।
विज्ञापन


मंदिर प्रबंधक कमेटी की तरफ से बनाए गए वीडियो पर संजय कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह 20-25 मिनट का वीडियो है। इसे पूरा देखा जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें और उनके परिवार को चार घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया। पुलिस थाने में उनके साथ जो हुआ इसका भी वीडियो देखा चाहिए।

आरोप : धमकी दी-कार्रवाई करोगे तो फिर दोबारा नहीं छोड़ा जाएगा :

व्यापारी नेता ने कहा कि पहले उनके पास किसी अज्ञात व्यक्ति की ओर से दो-तीन बार व्हाट्सएप कॉल कर इस मामले से दूर रहने के लिए कहा जाता है। कॉल करने वाला धमकी देता है कि वहां जाकर कार्रवाई करोगे तो फिर दोबारा नहीं छोड़ा जाएगा। इसके बाद उनके पास गायक कन्हैया मित्तल का फोन आता है और वह कहते हैं आपके व आपके परिवार के साथ जो घटना हुई है उसका दुख है। उनकी पुजारियों से बात हुई है वह आपसे क्षमा याचना करके आपको सम्मानपूर्वक फिर से मंदिर के दर्शन करवाएंगे। मैं आपको अपने साथ लेकर चलूंगा।
विज्ञापन




समझौते के लिए बनाया जा रहा दबाव :

संजय ने बताया कि उन्हें इस मामले में समझौते के लिए दबाव बनाया जा रहा है। परिवार और समाज की ओर से कहा गया है कि दबाव में आने की जरूरत नहीं । इस मामले में एमएलआर कटवा दी है। अब इस पर प्रशासन व सरकार को कार्रवाई करनी है। प्रशासन से गुहार है कि मुझे न्याय दिलाया जाए। साथ ही वीआईपी कल्चर को खत्म किया जाए और इस मंदिर को सरकार अपने अधीन ले।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें