फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jyoti Malhotra: ज्योति की चार दिन की रिमांड बढ़ी, पुलिस ने कोर्ट में दी यह दलील; पाक कनेक्शन की जांच जारी

Thu, 22 May 2025 12:06 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

पाकिस्तान के लिए जासूसी के मामले में हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की कोर्ट ने चार दिन का रिमांड और बढ़ा दी है। इस दौरान किसी अधिकारी ने मीडिया से बात नहीं की। ज्योति 16 मई को गिरफ्तार हुई थी। 
विज्ञापन
ज्योति मल्होत्रा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में पकड़ी गई हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को कोर्ट में कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने ज्योति की चार दिन की रिमांड बढ़ा दी है। हिसार पुलिस ज्योति को गुरुवार सुबह साढ़े 9 बजे कोर्ट लाई थी। करीब डेढ़ घंटे तक उसकी रिमांड पर बहस चली। जिसके बाद हिसार पुलिस को उसकी 4 दिन का रिमांड मिल गई। इस दौरान किसी अधिकारी ने मीडिया से बात नहीं की। पेशी के वक्त ज्योति से उके पिता हरीश मल्होत्रा को नहीं मिलने दिया गया। ज्योति 16 मई को गिरफ्तार हुई थी। 

विज्ञापन




वहीं, राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए), इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) और मिलिट्री इंटेलिजेंस ने पुलिस रिमांड के दौरान ज्योति मल्होत्रा से तीन दिन तक पूछताछ की है। इसमें सभी एजेंसियों ने अपने-अपने तरीके से तथ्य जुटाकर अपनी रिपोर्ट तैयार की है। बुधवार को कोई केंद्रीय जांच एजेंसी पूछताछ के लिए नहीं पहुंची। इस पर सिविल थाना पुलिस ने सेंट्रल जेल में ज्योति से सवाल पूछे।
विज्ञापन




जांच अधिकारी इंस्पेक्टर निर्मला ने ज्योति से यूट्यूब पर वीडियो बनाने से लेकर पाकिस्तान की तीन बार की यात्राओं तक के बारे में जानकारी हासिल की। ज्योति से पहलगाम की घटना के बाद बनाए गए वीडियो के बारे में भी पूछताछ की। पुलिस ने ज्योति मल्होत्रा को वीरवार को अदालत में पेश किया।
विज्ञापन

 

अभी तक नहीं मिला ज्योति को वकील
ज्योति की ओर से अभी केस लड़ने के लिए कोई वकील नियुक्त नहीं किया गया है। ज्योति के पिता हरीश मल्होत्रा ने कहा कि मेरे पास वकील करने के सिए पैसे नहीं हैं। मुझे पता नहीं कि वकील कैसे किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले पांच दिन से मीडिया और पुलिस के अलावा मेरे घर कोई नहीं आ रहा। पड़ोसी और रिश्तेदारों ने दूरी बना ली है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें