27 मई को ज्योति के पिता जेल में उससे मिलने पहुंचे तो उन्होंने बातचीत की। जिसके बाद शाम के समय मैंने ज्योति से वकालतनामा पर हस्ताक्षर करवाने के बाद उनका केस ले लिया है। मैंने ज्योति के केस में एफआईआर को विस्तार से पढ़ा है। ज्योति और उसके पिता से भी पूरी डिटेल से बातचीत की है। अदालत में अब तक चले केस और पुलिस की ओर से जुटाए गए साक्ष्यों का ब्योरा मांगा है।
मैंने अदालत में इसके लिए आवेदन किया है। मुझे अभी दस्तावेज की नकल नहीं मिली है। ज्योति को 14 दिन की न्यायिक हिरासत के बाद 9 जून को अदालत में पेश किया जाएगा। कुमार मुकेश ने बताया कि ज्योति ने अलग-अलग शहरों और देशों में जाकर वीडियो बनाए हैं। उसने जो वीडियो बनाए वो सोशल मीडिया पर अपलोड किए हैं। वह हर बार वीजा लेकर वैध तरीके से पाकिस्तान,बांग्लादेश, चीन गई थी। वीजा के लिए उसकी दानिश से मुलाकात हुई थी। पाकिस्तानी दूतावास में बतौर अधिकारी नियुक्त होने के चलते ज्योति की मुलाकात दानिश से हुई थी।
ये भी पढ़ें: Jyoti Malhotra: 'पापा आप मजबूत रहो... मैंने कोई भी गैरकानूनी काम नहीं किया', जेल में मिले पिता से बोली ज्योति