फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष: महिला के पांव में लगी गोली, 5 लोग हुए घायल

Tue, 27 May 2025 10:23 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार

सार

जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया जिसमें एक महिला घायल हो गई। वहीं, पांच लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
हिसार में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवा गांव में मंगलवार सुबह जमीनी विवाद में दो भाइयों के परिवारों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। इस दौरान गोली लगने से एक महिला घायल हो गई। महिला के पांव में गोली लगी है। खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के 5 लोगों को चोटें आई हैं। एक पक्ष के तीन लोगों का जिला नागरिक अस्पताल व दूसरे पक्ष के दो लोगों का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। आजाद नगर थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में गांव देवा निवासी राममेहर ने बताया कि वह तीन भाई हैं और उसके दो लड़के हैं। उसका उसके भाई प्रहलाद सिंह के साथ जमीनी विवाद चल रहा था। प्रहलाद का मकान उसके खेत में बना हुआ है, जिस संबंध में करीब 5 दिन पहले भाईचारे में उनका समझौता हुआ था कि मकान बने हुए उसके किले को प्रहलाद रखेगा व प्रहलाद के रास्ते के साथ लगते किले को वह रखेगा। दोनों पक्ष इस समझौते पर सहमत हो गए थे।

Trending Videos
विज्ञापन

 मंगलवार सुबह करीब आठ बजे वह व उसका छोटा लड़का शिवम ट्रैक्टर लेकर खेत में समझौते के अनुसार खेत जोतने गए। वह ट्रैक्टर चला रहा था। इतने में प्रहलाद का लड़का परमजीत अपना ट्रैक्टर लेकर उसी किले में आया और जुताई करने लगा। कुछ देर बाद उसकी पत्नी सुनीता व बड़ा लड़का साहिल खेत में आ गए। इसी बीच भाई प्रहलाद खेत में बनी ढाणी में बंदूक लेकर गोली चलाता हुआ व गालियां देता हुआ आया। वह व शिवम ट्रैक्टर रोक कर नीचे उतर गए। उसकी पत्नी व लड़के साहिल ने प्रहलाद को रोकने की कोशिश की तो प्रहलाद ने पहले तो बंदूक के बट से उसे, शिवम व पत्नी को चोटें मारी। उसके बाद प्रहलाद की पत्नी दर्शना देवी ने उन्हें डंडों से चोटें मारनी शुरू कर दीं। इसी दौरान प्रहलाद ने बंदूक से जान से मारने की नीयत से उनकी तरफ फायर किए, जिससे दो गोलियां उसकी पत्नी के पैरों पर लगी, जिससे वह मौके पर गिर गई।



हमले का वीडियो वायरल

खेत में हुए झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में हमलावर राइफल से गोली चलाता दिखाई दे रहा है। महिला सुनीता अपने बचाव में हमलावर से झड़प करती दिख रही है। झगड़े की सूचना मिलने पर आजाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। पुलिस ने मौके से गोलियों के खोल बरामद किए हैं। पुलिस ने गुटीय संघर्ष को लेकर आस-पास के लोगों से पूछताछ की है। पुलिस की टीम ने घायलों के बयान दर्ज किए हैं। जांच अधिकारी एएसआई सिकंदर ने बताया पीड़ित की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें