फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदल आरओबी : विशेष मरम्मत के कारण आज शाम 7 बजे तक वाहनों का आवागमन रहेगा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। विशेष मरम्मत कार्य के चलते जिंदल आरओबी को वीरवार शाम 7 बजे तक वाहनों के लिए बंद रखा जाएगा। इस दौरान वाहनों को सूर्य नगर से गुजारा जाएगा। बीएंडआर के अधिकारियों ने इस संबंध में ट्रैफिक पुलिस को भी अवगत करवा दिया है। साथ ही ट्रैफिक पुलिस से यहां कर्मचारियों को तैनात करने की मांग की है ताकि वाहन चालकों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

बता दें कि इससे पहले विभाग ने 1 व 2 मार्च को आरओबी को वाहनों के लिए बंद किया था। मगर उस समय आरओबी के अप्रोच रोड की ही मरम्मत की थी और आरओबी का बीच वाला हिस्सा रह गया था। अब आरओबी के बीच वाले हिस्से की सड़क की मरम्मत की जाएगी। हालांकि यह हिस्सा मास्टिक से बना हुआ है, लेकिन अब इसे बिटुमिन का बनाया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें