फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजेयू : बीएड व बीए बीएड में दाखिले के लिए 24 तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) ने बीएड 2 वर्षीय और बीए बीएड 4 वर्षीय (रेगुलर) कोर्स के लिए शैक्षणिक सत्र 2025-26 का एडमिशन शेड्यूल जारी कर दिया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 सितंबर से 24 तक चलेगी। उम्मीदवार विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.gjust.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों को 24 सितंबर तक ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने के साथ ऑनलाइन चॉइस फिलिंग और रजिस्ट्रेशन फीस भरनी होगी। 25 सितंबर को यूनिवर्सिटी वेबसाइट पर आवेदकों के टेंटेटिव स्कोर प्रदर्शित किए जाएंगे। 25 से 28 सितंबर तक आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार किया जा सकेगा। इसके बाद 29 सितंबर को मेरिट लिस्ट जारी होगी।
पहली और दूसरी काउंसिलिंग
यूनिवर्सिटी की तरफ से पहली काउंसिलिंग के तहत सीटों का ऑनलाइन आवंटन 30 सितंबर को होगा। 1 से 3 अक्तूबर तक अभ्यर्थी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फीस जमा कर सकेंगे। दूसरी काउंसिलिंग के लिए सीट आवंटन 8 अक्तूबर को होगा और 9 से 10 अक्तूबर तक कॉलेज रिपोर्टिंग करनी होगी।
विज्ञापन

कॉलेज स्तर पर फिजिकल काउंसिलिंग
सीआर कॉलेज ऑफ एजुकेशन (एडिड) में पहली कॉलेज लेवल फिजिकल काउंसिलिंग 16 और 17 अक्तूबर को आयोजित होगी। वहीं दूसरी फिजिकल काउंसिलिंग 27 और 29 अक्टूबर को एडिड और एसएफएस कॉलेजों में होगी। 21 से 29 अक्तूबर तक नए अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
4 अक्तूबर से शुरू होंगी कक्षाएं
विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि सत्र 2025-26 की कक्षाएं 4 अक्तूबर से शुरू कर दी जाएंगी। उम्मीदवारों को नियमित रूप से विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपडेट देखते रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें