फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छे नंबर का झांसा देकर जेबीटी इंटर्न से दुराचार

Fri, 20 Dec 2013 07:19 PM IST
जींद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जेबीटी अध्यापक ने स्कूल में जेबीटी इंटर्नशिप कर रही महिला को नंबर देने का झांसा देकर उसके साथ दुराचार किया। घटना के बारे में बताने पर उसे इंटर्नशिप में फेल करने और बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी गई।
विज्ञापन


सदर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर जेबीटी अध्यापक के खिलाफ दुराचार और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को अध्यापक को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने अध्यापक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।


एक महिला ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह राजकीय प्राथमिक पाठशाला में जेबीटी की इंटर्नशिप कर रही थी। उसी दौरान उसका संपर्क जेबीटी अध्यापक सेक्टर 11 निवासी रविंद्र लोहान से हुआ। रविंद्र ने उसे इंटर्नशिप में अच्छे नंबर दिलाने का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला।
विज्ञापन



संबंध न बनाने पर उसे इंटर्नशिप में फेल करने की धमकी दी और छुट्टी के बाद स्कूल में ही दुराचार किया। घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी जेबीटी अध्यापक रविंद्र लोहान को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को रविंद्र को अदालत में पेश किया गया। जहां से अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें