फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट कॉलेज : बीए की 96 सीटों पर पहुंचे 350 आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जाट कॉलेज में बीए की अतिरिक्त बढ़ी 96 सीटों पर वीरवार को काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू हुई। इसमें 350 से अधिक आवेदन पहुंचे। शुक्रवार को सूची जारी कर दी जाएगी। वहीं, राजगढ़ रोड स्थित राजकीय महाविद्यालय में 35 सीटें अभी रिक्त हैं। राजकीय महाविद्यालय में 16 अक्तूबर से ऑनलाइन कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। ऑफलाइन कक्षाओं को लेकर अभी कोई निर्देश नहीं मिले हैं। डीएन कॉलेज में 12 कोर्सों की 129 सीटें रिक्त हैं, जिन पर काउंसिलिंग जारी है।
विज्ञापन

कॉलेज में अभी 35 सीटें रिक्त हैं। इनको लेकर काउंसिलिंग का शेड्यूल नहीं आया है। अब 16 अक्तूबर से ऑनलाइन कक्षाएं आरंभ होंगी। ऑफलाइन कक्षाएं को लेकर कोई निर्देश नहीं मिले हैं। - डॉ. यशवंत सांगवान, एडमिशन नोडल अधिकारी, राजकीय कॉलेज
129 सीटें रिक्त हैं। काउंसिलिंग शुरू हो चुकी है। जैसे-जैसे सीटें अलॉट होंगी, उसी आधार पर फीस भरकर जल्दी ही कक्षाएं आरंभ हो जाएगी। - नरेंद्र, एडमिशन नोडल अधिकारी, डीएन कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें