फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: श्री प्रयागगिरि शिवालय मंदिर में आज सजेगा जन्माष्टमी उत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। श्री प्रयागगिरि शिवालय मंदिर ट्रस्ट की ओर से 4 सितंबर को जन्माष्टमी उत्सव भव्य एवं धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। उत्सव की तैयारियों को लेकर ट्रस्ट के प्रधान बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में बैठक हुई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम शाम छह बजे से रात 12 बजे तक आयोजित किया जाएगा। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को भव्य रूप से मनाया जाएगा।
जन्माष्टमी के लिए कलकत्ता के कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण, भगवान गणेश, नरसिंह अवतार, भगवान विष्णु एवं माता लक्ष्मी, भगवान विष्णु के कूर्म अवतार, भगवान श्रीकृष्ण द्वारा कारागार से मुक्ति, गोवर्धन लीला, वासुदेव, बांसुरी बजाते श्रीकृष्ण, पर्वत पर विराजमान भगवान शिव, राधा-कृष्ण की मनमोहक जोड़ी, भगवान राम दरबार एवं हनुमान, गुरुद्वारा और भगवान शिव-पार्वती समेत विभिन्न धार्मिक एवं आकर्षक विशाल झांकियां तैयार की हैं।
जन्मोत्सव के बाद श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद और भंडारे की व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा कलाकारों और विद्यार्थियों की ओर से भव्य सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें