फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जन औषधि केंद्र का प्रस्ताव नामंजूर, नए सिरे से खुलेगी कैंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। नागरिक अस्पताल में कैंटीन की जगह प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोले जाने के प्रस्ताव को रेडक्रॉस सोसाइटी ने नामंजूर कर दिया है। सोसाइटी यहां पर नए सिरे से कैंटीन खोलेगी। इसके लिए बोली करवाई जाएगी। साथ ही कैंटीन की हालत भी सुधारी जाएगी। कैंटीन को पीजीआई रोहतक या एम्स दिल्ली की कैंटीन की तर्ज पर बनाया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए जिम्मा पंचायती राज विभाग को सौंपा गया है। जन औषधि केंद्र खोलने के लिए नागरिक अस्पताल प्रशासन की तरफ से रेडक्रॉस सोसाइटी को 11 महीने पहले पत्र लिखा गया था। हालांकि मंजूरी न देने के पीछे तर्क भी बताया है कि प्रदेश के अन्य नागरिक अस्पताल में भी जन औषधि केंद्र खोला गया था लेकिन लोगों का रुझान ज्यादा न मिलने के कारण केंद्र को बंद करना पड़ा। ऐसे में यहां पर जन औषधि केंद्र खोलने की मंजूरी नहीं दी गई है। यहां पर कैंटीन ही खोली जाएगी। इसके लिए आगामी दिनों में बोली भी करवाई जाएगी।

नागरिक अस्पताल में कैंटीन करीब एक वर्ष से बंद है। कैंटीन बंद होने के चलते मरीज-तीमारदार परेशान है। पहले कैंटीन में मरीजों के लिए दलिया खिचड़ी के साथ अन्य खाने पीने का सामान भी मिलता था लेकिन अब यहां पर मात्र चाय की दुकान है। इसके अलावा खाना खाने के लिए आस पास में भी कोई दुकान व होटल नहीं है। इससे मरीजों व उनके परिजनों को घर से ही खाना लाना पड़ता है या फिर दूर होटल से खाना लाना पड़ता है। अगर यहां पर फिर से कैंटीन खुलेगी तो मरीजों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


एनएचएम के निदेशक ने दिए थे निर्देश
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के निदेशक ने जनवरी महीने में यहां निरीक्षण किया था। उन्होंने तब एसएमओ को यह केंद्र खुलवाने के लिए कहा था। इसके बाद अब एसएमओ ने विभाग के पास पत्र लिखकर केंद्र खोलने की मांग तो की लेकिन उसके लिए मंजूरी नहीं मिली।
विज्ञापन


400 तक होती है ओपीडी

नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन 300 से 400 तक मरीज आते हैं। काफी संख्या में मरीज दाखिल भी रहते हैं। यहां आस पास के गांवों से भी मरीज आते हैं।

:::::::::::::::::
नागरिक अस्पताल में कैंटीन फिर से खुलवाई जाएगी। पहले कैंटीन की मरम्मत भी की जाएगी। इसके लिए तैयारी चल रही है।
- रविंद्र लोहान, सचिव, रेडक्रॉस सोसाइटी, हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें