फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत के आरोपी ग्राम सचिव को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्वत लेने के आरोप में पकड़े गए ग्राम सचिव को विजिलेंस की टीम ने मंगलवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी को टीम ने सोमवार को कोर्ट परिसर से ग्राम सचिव दिलबाग सिंह को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

मामले के अनुसार ग्राम सचिव दिलबाग सिंह हिसार कोर्ट परिसर में सारंगपुर के सरपंच प्रतिनिधि रविंद्र कुमार से 30 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहा था। उस पर ठेके में बरती गई अनियमितताओं के मामले को रफा-दफा करने की एवज में रिश्वत मांगने का आरोप था। बार-बार रिश्वत की मांग करने पर रविंद्र कुमार ने विजिलेंस विभाग में शिकायत दे दी। इसके बाद टीम ने इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह की देखरेख में टीम गठित की और टीम तैयार कर शिकायतकर्ता से पैसे लेते हुए दिलबाग को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार को आरोपी दिलबाग को विजिलेंस टीम ने अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें