नगर निगम में ई-टेंडरिंग प्रणाली फेल हो गई
जाट आरक्षण संघर्ष समिति के ब्लैक डे के एलान पर तथा रामपाल समर्थकों के समर्थन को लेकर भीड़ बढ़ने की संभावना व माहौल बिगड़ने की आशंका के चलते इंटरनेट सेवा सुबह बंद कर दी। सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर पूरी तरह इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई। जब तक धरना चलता रहा तब तक इंटरनेट सेवा बंद रही। प्रशासन ने शाम करीब 4 बजकर 50 मिनट पर फिर से इंटरनेट सेवा बहाल करवाई।
महिलाओं की थी अच्छी भीड़
युवाओं व पुरुषों के साथ महिलाओं की ब्लैक डे की घोषणा पर धरना स्थल पर अधिक भीड़ पहुंची। महिलाओं ने कहा कि वे जाट आरक्षण लेकर रहेंगे। साथ ही रामपाल समर्थक भी सैकड़ों की संख्या में पहुंचे। करीब 500 से ज्यादा रामपाल के समर्थक मौजूद थे।
राजकुमार सैनी पर स्याही फेंकने वाले भी थे मौजूद
सांसद राजकुमार सैनी पर स्याही फेेंकने वाले कुछ युवक भी धरना स्थल पर मौजूद थे। खुफिया तंत्र इनकी टोह में लगा हुआ थी। जिन लोगों ने ट्रैक जाम किया उनकी भी खुफिया तंत्र के पास वीडियो व फोटो हैं। पुलिस ने उनकी पहचान भी करने का दावा किया है।
एहतियात के तौर पर इंटरनेट सेवा कुछ घंटों के लिए बंद करवाई गई थी। अब दोबारा चालू हो चुकी है।
- निखिल गजराज, डीसी हिसार