फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरने पर आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 50 लोग घायल, दो महिलाएं गंभीर

Fri, 24 Mar 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
विज्ञापन
accident - फोटो : Bureau
विज्ञापन
राखी शाहपुर से रामायण धरने पर आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली गांव शेखपुरा के पास पलट जाने से करीब 50 लोग घायल हो गए। करीब 19 लोगों को हिसार रेफर किया गया है। इसमें दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। देर शाम जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक घायलों से मिलने पहुंचे।
विज्ञापन

राखी शाहपुरा गांव के करीब 70 लोग ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर रामायण धरनास्थल पर जा रहे थे। एक ट्रैक्टर के पीछे दो ट्रॉली में सवार थे। एक ट्रॉली में महिलाएं तथा दूसरी ट्रॉली में पुरुष सवार थे। यह सभी लोग धरना स्थल पर यशपाल मलिक का संबोधन सुनने जा रहे थे। इस दौरान शेखपुरा गांव के समीप उनके ट्रैक्टर के आगे चल रहे एक ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इसके चलते ट्रैक्टर चालक को भी ब्रेक लगाने पड़े। इस दौरान ट्रक से भिड़ंत को रोकने के प्रयास में चालक अजमेर ने जैसे ही ट्रैक्टर को मोड़ा तो ट्रॉली के बीच लगा हुक टूट गया। दोनों ट्रॉलियां सड़क किनारे गड्ढे में जाकर पलट गई। इस घटना में करीब 50 लोग घायल हुए, जिसमें 19 लोगों को हिसार रेफर किया गया। अन्य को मामूली चोटें आई हैं। इन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। हांसी नागरिक अस्पताल में आलम था कि सभी लोग अस्पताल में कराह रहे थे। किसी की टांग में फ्रैक्चर आया तो किसी का हाथ बुरी तरह से कुचला गया। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राहुल बुद्धिराजा ने स्वयं मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभालने का प्रयास किया। मामले की सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी उदयभान ने अस्पताल में पहुंच कर चिकित्सकों से घायलों की जानकारी ली।

हिसार नागरिक अस्पताल पहुंचे 19
घायलों में जिले सिंह, सतबीर पुत्र रलदू, सतबीर पुत्र चंदन, दलबीर, अमीचंद, ओमपति, प्रियंका, मुकेश, कांता, गुड्डी, अंजलि, मूर्ति, किताबो, रामबीर, लख्मीचंद, कविता, मुकेश, प्रकाश, पुष्प को हिसार रेफर किया गया है।
विज्ञापन


मूर्ति व किताबो अग्रोहा के बाद जिंदल अस्पताल पहुंची
मूर्ति देवी तथा किताबो की हालत गंभीर होने पर उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। देर शाम अग्रोहा मेडिकल कॉलेज से इन लोगों को जिंदल अस्पताल में रेफर कर दिया गया। हादसे में कृष्ण, अजमेर, लख्वी, कपूरा, पुष्प, पिंकी, सोनाराम, मुन्नी, जिले सिंह, रामकुमार, अंगूरी देवी, ओमपति, दलीप सिंह, खजानी सहित अन्य लोग घायल हुए है।

यशपाल मलिक ने जाना घायलों का हाल
राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक, राष्ट्रीय पदाधिकारी अशोक बल्हारा, प्रदेश प्रवक्ता रामभगत मलिक सहित अन्य पदाधिकारी देर शाम घायलों से मिलने पहुंचे। उन्होंने कहा कि धरने में आ रहे सभी लोगों को हर मदद की जाएगी। घायलों के उपचार में किसी तरह की कमी नहीं रहने दी जाएगी। समिति की ओर से लगातार इन लोगों का हालचाल जाना जाएगा।

सीएमओ ने संभाली व्यवस्था
जाट समाज के लोगों के हिसार नागरिक अस्पताल पहुंचने के बाद सीएमओ डॉ. जेएस ग्रेवाल भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड में सभी घायलों को पूरा उपचार देने के निर्देश दिए। अस्पताल में जाट समाज के लोग बड़ी संख्या में पहुंच गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें