फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में शिकायतों का समाधान के निर्देश

Tue, 29 Sep 2026 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हांसी समाधान शिविर में समस्याएं सुनते हुए डीसी राहुल नरवाल। प्रशासन
विज्ञापन
हांसी। जिला सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में उपायुक्त राहुल नरवाल ने आमजन की शिकायतें सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य आमजन को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ उपलब्ध करवाना है। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों के समाधान के साथ कार्रवाई की जानकारी संबंधित शिकायतकर्ता को देने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार सुरेश कुमार, नायब तहसीलदार रजत वर्मा, इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार, एमिनेंट पर्सन ओमपाल यादव, ग्रीवेंस कमेटी सदस्य वजीर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

आय सत्यापन और इंतकाल दर्ज करवाने की शिकायत लेकर पहुंचे लोग :
संतोष निवासी बास अकबरपुर ने जन्म प्रमाण पत्र, सुनील निवासी हैबतपुर और प्रीतम निवासी थुराना ने आय सत्यापन, हर्ष निवासी वार्ड नंबर-4 ने परिवार पहचान पत्र में पुत्र का नाम दर्ज करवाने की शिकायत दी। मंजू कोथ कलां और कुलदीप निवासी डाटा ने रिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में आयु सत्यापन, मेहुल निवासी चानौत ने राशन कार्ड तथा राजेश खरकड़ा ने इंतकाल दर्ज करवाने संबंधी शिकायत रखी। कुतुबपुर के बिजली रिकॉर्ड को सब-डिवीजन उमरा से संबंधित सब-डिवीजन में स्थानांतरित करने की शिकायत भी प्राप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें