फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण : ईओ मिले गैरहाजिर, कारण बताओ नोटिस जारी

विज्ञापन
नगर परिषद कार्यालय का औचक निरीक्षण करते एसडीएम डॉ जितेंद्र सिंह अहलावत। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हांसी। एसडीएम डॉ. जितेंद्र सिंह अहलावत ने वीरवार को नगर परिषद कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान ईओ मनिंदर सिंह गैरहाजिर मिले। इस पर एसडीएम ने उनको कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

एसडीएम वीरवार सुबह दस बजे नगर परिषद कार्यालय पहुंचे और निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम ने साफ-सफाई व्यवस्था से लेकर हाजिरी रजिस्टर तथा रिकॉर्ड रूम का भी निरीक्षण किया। कार्यालय में अनियमितताएं मिलने पर एसडीएम ने नगर परिषद के कर्मचारियों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि फिर से कोई लापरवाही दिखाई दी तो संबंधित अधिकारियों तथा कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों तथा कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सरकारी कार्य को लेकर कोई भी व्यक्ति कार्यालय में आता है तो उसे विनम्र व्यवहार करते हुए उसका कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण करें। एसडीएम ने अधिकारियों तथा कर्मचारियों की बैठक लेकर शहर में हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विकास कार्यों को तेजी से पूरा करवाएं। उन्होंने कहा कि शहर में दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण किया हुआ है उसे तुरंत हटवाये।
एसडीएम डॉ. जितेंद्र सिंह नगर परिषद कार्यालय में सरकारी कार्य को लेकर आए लोगों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को भी सुना। उन्होंने समस्याओं के तुरंत समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें