फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नर्सिंग कॉलेज में छात्राओं के उत्पीड़न के खिलाफ इनेलो का प्रदर्शन

विज्ञापन
नारनौंद में प्रदर्शन के बाद नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते इनेलो नेता उमेद लोहान व अन्य। 
विज्ञापन
नारनौंद। कागसर गांव स्थित एक नर्सिंग कॉलेज में छात्राओं के कथित उत्पीड़न के खिलाफ अब राजनीतिक दल भी सक्रिय हो गए हैं। बुधवार को इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम विकास यादव की गैरमौजूदगी में नायब तहसीलदार नरेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा, जिसमें उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जताई और चेतावनी दी कि यदि जांच सही तरीके से नहीं की गई, तो इनेलो की छात्र और युवा विंग कॉलेज में ताला जड़ने का आंदोलन करेगी। इनेलो के राष्ट्रीय संगठन सचिव उमेद लोहान ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से कॉलेज की छात्राएं हड़ताल पर हैं। उनका आरोप है कि कॉलेज प्रबंधन का रवैया असंवेदनशील है और वे मानसिक उत्पीड़न का शिकार हो रही हैं। लेकिन उनकी शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।
छात्राओं ने कॉलेज संचालक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि संचालक शराब के नशे में हॉस्टल परिसर में घुसता था, गंदे गाने बजाकर छात्राओं को नाचने के लिए मजबूर करता था और विरोध करने पर धमकियां देता था। इसके अलावा, छात्राओं ने कॉलेज में शुल्क वृद्धि को लेकर भी आक्रोश जताया। उनका कहना था कि फीस में मनमानी वृद्धि की गई है, जबकि कॉलेज प्रशासन ने स्टाफ की संख्या में कोई बढ़ोतरी नहीं की है।
विज्ञापन

लोहान ने आरोप लगाया कि कॉलेज का संचालक सरकार से मिलीभगत करके अपनी मनमानी कर रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि इस कॉलेज की एक शाखा सफीदों में भी है, जहां छात्राओं को वरिष्ठ छात्र पढ़ा रहे हैं, जो मानक के खिलाफ है। इस माैके पर जिलाध्यक्ष सतपाल काजला, सतबीर सिसाय, साहिलदीप, राजेश उर्फ बिल्लू, दयानंद बुडाना, आशीष बेरवाल, सरपंच प्रीतम लोहान, ज्ञानप्रकाश लोहान माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें