फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: टैलेंट हंट कार्यक्रम से हर कार्यकर्ता तक पहुंचेगी कांग्रेस, महिलाओं को 33 प्रतिशत हिस्सेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन सर्जन अभियान के तहत टैलेंट हंट कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस हर कार्यकर्ता तक पहुंचेगी। महिलाओं को 33 फीसदी की हिस्सेदारी से आगे लाने का भी लक्ष्य है। कांग्रेस ने भाजपा पर लोकतंत्र की हत्या का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस के हर कार्यकर्ता का कर्तव्य बनता है कि वह सक्रिय रूप से आगे आएं।
विज्ञापन

कांग्रेस भवन में राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. चैनिका उनियाल और जोन प्रभारी राय सिंह गुर्जर ने बुधवार को मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि लोकतंत्र के मूल्यों और आदर्शों को बचाने के लिए कांग्रेस संगठन के माध्यम से जनता की भावनाओं से जुड़कर मजबूती से काम कर रही है। उनका कहना था कि सत्तासीन शासक लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं और चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए जनता के अधिकारों का उल्लंघन कर रहे हैं।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के हर वर्ग से अनुभवी और समझदार व्यक्तियों को कांग्रेस से जोड़ना है, ताकि वे संविधान और लोकतंत्र को मजबूत करने में सहयोग कर सकें। यह कार्यक्रम हर जिले में कांग्रेस संगठन के अध्यक्षों और पदाधिकारियों द्वारा मजबूती से चलाया जाएगा। इसके तहत राष्ट्रीय, प्रदेश और जिला स्तर पर प्रवक्ताओं और सोशल मीडिया के पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। महिलाओं को 33 फीसदी की भागीदारी देने की योजना को लेकर भी कांग्रेस ने प्रतिबद्धता जताई है।
विज्ञापन

इस मौके पर हरियाणा लीगल सैल के प्रदेश अध्यक्ष लाल बहादुर खोवाल, प्रदेश कमेटी के सदस्य एडवोकेट मुकेश सैनी, ग्रामीण जिला अध्यक्ष बृजलाल बहबलपुरिया, शहरी अध्यक्ष बजरंग गर्ग, नेशनल कॉर्डिनेटर ओबीसी सुरेंद्र कुमार सैनी, प्रदेश प्रवक्ता योगेश सिहाग माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें