फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: रामराय से शुरू होगी यारी इंडिया की शांति यात्रा, सैनिकों के घरों से मिट्टी और पानी लाएंगे

विज्ञापन
नारनौंद में यारी इंडिया टीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणबीर लोहान टीम के सदस्यों के साथ। स्रोत : आयो
विज्ञापन
नारनौंद। यारी इंडिया संस्था 8 अक्तूबर से ऐतिहासिक गांव रामराय से शांति यात्रा की शुरुआत करेगी, जिसका समापन 12 अक्तूबर को कुरुक्षेत्र में हवन और यज्ञ के साथ होगा। यात्रा के दौरान सैनिकों के घरों से मिट्टी और पानी एकत्र किया जाएगा, जिनसे कुरुक्षेत्र में हवन किया जाएगा।
विज्ञापन


संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणवीर लोहान ने बताया कि यह यात्रा देश-विदेश में शांति और सैनिकों की सुरक्षा के लिए समर्पित है। विदेशों में रहने वाले भारतीयों की सुख-समृद्धि और सुरक्षा की कामना के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यारी इंडिया हमेशा देश के संकट के समय लोगों की मदद के लिए आगे रहती है।

रणवीर लोहान ने बताया कि संस्था अब तक 56 प्रवासी भारतीयों के शवों को स्वदेश लाकर उनके परिजनों को सौंप चुकी है, ताकि उनका अंतिम संस्कार देश की मिट्टी पर हो सके। इसके अलावा, संस्था गरीबों के इलाज और सहायता के लिए भी लगातार कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर डॉ. जसवीर लोहान, एडवोकेट विनोद गर्ग, मनोज सिंधड़, सोनू, अजीत तरीक, संदीप दलाल और मुकेश लोहान सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें