फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: राजेश ने तीन दिन पहले इंस्टाग्राम पर युवती के साथ रील पोस्ट की थी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सुंदर नगर में सोमवार रात सहमति संबंध में रह रहे दुकानदार राजेश की गोली मारकर हत्या मामले में पुलिस जांच में पता चला है कि उसने तीन दिन पहले एक महिला के साथ अपनी रील इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। हत्यारों तक पहुंचने के लिए पुलिस की चार टीमें छापेमारी कर रही हैं। मंगलवार को पुलिस ने 14 सीसीटीवी की फुटेज की जांच की। राजेश ट्रांसपोर्ट के काम से भी जुड़ा था। सिटी थाना पुलिस ने अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने भिवानी जिले के गांव नकीपुर में उसका अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

सुंदर नगर में कन्फेक्शनरी की दुकान तथा ट्रांसपोर्ट का कमीशन पर काम करने वाले 44 वर्षीय राजेश की बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने सीने में गोली मारकर हत्या कर दी थी। जांच अधिकारी रामचंद्र मुताबिक मृतक के साले आजाद ने बताया कि राजेश 2020 तक मुंबई में ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता था। उसके पास खुद की गाड़ी भी थी। कोरोना में उसे भारी नुकसान हुआ तो वह हिसार आ गया था। यहां कमीशन बेस पर ट्रांसपोर्ट का काम करता था। साथ में कन्फेक्शनरी की दुकान भी चलाता था। राजेश तथा मंजीत की करीब 16 साल पहले शादी हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। बेटा साहिल 15 और बेटी लवण्या 13 साल की है। मंजीत अपने बच्चों के साथ हिसार की महाबीर काॅलोनी में रहती है। आजाद ने बताया कि राजेश ने एक लड़की को ऑफिस के काम के लिए रखा हुआ था। इससे ज्यादा जानकारी नहीं है। दशहरे पर राजेश बच्चों से मिलकर गया था। इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई रील में राजेश एक युवती के साथ अपने ऑफिस में नजर आ रहे हैं। राजेश एक कुर्सी पर बैठा और युवती अंदर बने कमरे से बाहर निकल कर पोज देती है। 2 दिन पहले इस युवती ने राजेश के अकांउट से खुद की एक रील पोस्ट की थी। जांच अधिकारी रामचंद्र ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से हमलावरों की पहचान का प्रयास किए जा रहे हैं। मंजीत को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद छोड़ दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें