फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: भारतीय हैंडबाल टीम के कोच नवीन पूनिया को भारत गौरव अवॉर्ड

विज्ञापन
हैंडबाल कोच नवीन के साथ सीएम नायब सिंह सैनी। 
विज्ञापन
हिसार। दिल्ली में मंगलवार को आयोजित राष्ट्रीय समारोह में भारतीय हैंडबाल टीम के कोच और प्रसिद्ध हरियाणवी गायक नवीन पूनिया को उनके खेल, कला और सामाजिक प्रेरणा में योगदान के लिए भारत गौरव अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें उनके बहुआयामी योगदान के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदान किया।
विज्ञापन

नवीन पूनिया मूल रूप से गांव लाडवा के रहने वाले हैं। उनका सफर साधारण ग्रामीण परिवेश से राष्ट्रीय स्तर तक प्रेरणादायक है। वे भारतीय हैंडबॉल टीम के कोच के रूप में खिलाड़ियों को उच्च गुणवत्ता का प्रशिक्षण देते हुए उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता दिलाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा वे अपनी संगीत कला के माध्यम से भी संस्कृति को बढ़ावा दे रहे हैं और युवाओं को जोड़ने का काम कर रहे हैं। इससे पहले 2023 में उन्हें हरियाणा गौरव अवॉर्ड से भी नवाजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें