फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सब्जी मंडी में 14.50 लाख की लागत से बने शहर के पहला आदर्श शौचालय का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद। वार्ड -3 स्थित सब्जी मंडी में 14.50 लाख रुपये की लागत से नगर का पहला आदर्श शौचालय बनाया गया है। नगर पालिका चेयरमैन शमशेर कूकन और भाजपा महिला जिलाध्यक्ष एवं पार्षद नीलम जांगड़ा ने बुधवार को इसका लोकार्पण किया।
विज्ञापन

सब्जी मंडी में रोजाना नगर समेत आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं लेकिन यहां शौचालय न होने से महिलाओं, बुजुर्गों और व्यापारियों को परेशानी झेलनी पड़ती थी। नगर पालिका ने सरकार से बजट स्वीकृत करवाया और महज चार माह में आदर्श शौचालय बनकर तैयार हो गया। इसमें महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग व्यवस्थाएं की गई हैं।
दिव्यांगजनों के लिए अलग शौचालय और स्नानघर की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस शौचालय से मंडी में आने वाले हजारों लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


कूकन ने कहा कि नगर पालिका शहर में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। आमजन की जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्य आगे भी जारी रहेंगे। नगर पालिका के सचिव प्रदीप कुमार ने कहा कि यह केवल शौचालय नहीं बल्कि लोगों को सम्मानजनक सुविधा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
इस मौके पर पार्षद राजबीर खेड़ीवाला, उपाध्यक्ष सोनू नरवाल, पार्षद सोमबीर, एडवोकेट संदीप लोहान, मनोज लोहान, बलवान लोहान, शीलू लोहान, अमित सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें