बास। गांव सोरखी के एक घर में घुसे चोर सोने-चांदी के गहने चोरी कर ले गए। पीड़ित मकान मालिक की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव सोरखी निवासी अर्जुन ने पुलिस चौकी सोरखी में शिकायत दर्ज कराई जिसमें बताया कि वह 21 अप्रैल को परिवार सहित खाटूश्याम के दर्शन करने राजस्थान गए थे।
23 अप्रैल को जब वह घर लौटे, तो देखा कि उनकी लोहे की अलमारी से चांदी की एक चेन, दो जोड़ी सोने की बालियां, तीन जोड़ी पाजेब और सात जोड़ी चांदी की चुटकी गायब थीं। पीड़ित ने बताया कि चोरी के बारे में पहले उन्होंने अपने स्तर पर पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। शिकायत मिलने के बाद पुलिस चौकी सोरखी में प्राथमिकी दर्ज की गई और बास थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सोरखी पुलिस चौकी के एएसआई रवि कुमार ने बताया कि आरोपियों की पहचान और चोरी गए गहनों की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद