फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: तीन महीने में हिसार मंडल में एनडीपीएस एक्ट के 282 मामलों में 446 गिरफ्तार

Sun, 06 Apr 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हिसार मंडल के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डॉ. एम. रवि किरण ने मंडल पुलिस के नशा तस्करी का नेटवर्क तोड़ने के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि मंडल में एक जनवरी 2025 से 31 मार्च तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 282 मामले दर्ज किए गए, जिसमें 446 अभियुक्तों को नशा तस्करी के जुर्म में गिरफ्तार करके जेल भेजा गया। पिछले वर्ष 2024 में इसी अवधि के दौरान इस एक्ट के तहत 227 मामले दर्ज किए गए थे।
विज्ञापन

महानिदेशक ने बताया कि हिसार मंडल में 282 केस दर्ज हुए हैं, जिसमें हिसार में 27, हांसी में 14, जींद में 19, सिरसा में 96, डबवाली में 88 व जिला फतेहाबाद में 38 मामले दर्ज किए गए। जिसके मुकाबले हिसार जिले में 44 अभियुक्तों, हांसी में 26, जींद में 31, सिरसा में 142, डबवाली में 138 व फतेहाबाद में 65 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मामलों में 24.2 किलोग्राम अफीम, 1214 किलोग्राम डोडा पोस्त, 4.6 किलोग्राम चरस, 131 किलोग्राम गांजा, 27 ग्राम स्मैक व 12.560 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। मंडल में नशा मुक्त गांवों को सम्मानित किया जा रहा है। हिसार जिले में अब तक 101 गांवों को नशा मुक्त घोषित किया जा चुके हैं।

आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते तीन युवक पकड़े, 2.40 लाख रुपये बरामद

बास। आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते तीन युवकों को सीआईए स्टाफ ने गिरफ्तार किया है। वहीं मौके पर दो लाख चालीस हजार रुपये बरामद हुए। मामला गांव बास बादशाहपुर का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि जोगिन्द्र, नवीन और संजय अपने घर में मिलकर सट्टा खाईवाली कर रहे हैं। तीनों युवक मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच चल रहे मैच पर सट्टा लगा रहे थे।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही एएसआई विनीत कुमार सिपाही अजय, अंकुर और नरेंद्र के साथ मौके पर पहुंचे। संजय के मकान में तीन युवक आईपीएल मैच पर सट्टा लगा रहे थे। तीनों बास बादशाहपुर के रहने वाले हैं। मौके से पुलिस को छह मोबाइल फोन एक रजिस्टर मिला जिसमें कई नाम और आंकड़े लिखे थे। बास थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के साथ-साथ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें