फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: गांव माढा और माजरा में एसपी ने सुनीं ग्रामीणों की शिकायतें, बोले- अपराध रोकने में करें सहयोग

विज्ञापन
नारनौंद के गांवों में ग्रामीणों से संवाद करते एसपी अमित यशवर्धन। स्वयं
विज्ञापन
नारनौंद। पुलिस अधीक्षक हांसी अमित यशवर्धन मंगलवार को पुलिस-पब्लिक संवाद कार्यक्रम के तहत गांव माढा और माजरा पहुंचे। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों और मौजिज व्यक्तियों ने उनका स्वागत किया। एसपी ने ग्रामीणों से मुलाकात कर गांव की सुरक्षा और पुलिस से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पुलिस से जुड़ी शिकायतों का तुरंत निवारण होगा। जबकि अन्य विभागों के मामले संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाए जाएंगे।
विज्ञापन

एसपी अमित यशवर्धन ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की जिम्मेदारी है। अपराध रोकथाम, महिला सुरक्षा और नशे के प्रसार पर रोक पुलिस की प्राथमिक प्राथमिकता होगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में हर तरह के अपराध पर अंकुश लगाया जाएगा। एसपी ने कहा कि पुलिस नशे के कारोबारियों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। नशीले पदार्थों की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि बच्चों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में समझाएं। उन्होंने कहा कि समाज को इस मामले में लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। नशे से जुड़ी कोई भी सूचना मिले तो तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि गांवों में गश्त बढ़ाई जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे गांव में किसी भी आपराधिक गतिविधि, नशीले पदार्थों के व्यापार, अवैध हथियार रखने वालों या शरारती तत्वों की जानकारी पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 पर तुरंत कॉल करें, पुलिस तुरंत मदद के लिए पहुंचेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें