फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: राज्यस्तरीय स्कूली कबड्डी में हिसार की लड़कियों ने महेंद्रगढ़ टीम को 25-4 से हराया

विज्ञापन
ठाकुरदास भार्गव स्कूल में कबड्डी में अंक के लिए जद्दोजहद करतीं लड़कियां। 
विज्ञापन
हिसार। शिक्षा विभाग की ओर से तीन दिवसीय राज्यस्तरीय स्कूली लड़कियों की कबड्डी और बैडमिंटन प्रतियोगिता का बुधवार को शुभारंभ हुआ। ठाकुरदास भार्गव दास सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कबड्डी, जबकि विद्युत नगर में बैडमिंटन स्पर्धा के मुकाबले हुए। कबड्डी के अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 में बेटियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। अंडर-19 में हिसार की लड़कियों ने महेंद्रगढ़ की टीम को 25-4 अंक से हराया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी वेदप्रकाश ने किया। डीपीई कुलदीप नैन ने बताया कि प्रतियोगिता में सोनीपत, भिवानी, चरखीदादरी, गुरुग्राम, जींद व रोहतक को बाई मिली और वे अगले राउंड में पहुंच गईं।
विज्ञापन

कबड्डी के परिणाम
अंडर-14
पानीपत ने महेंद्रगढ़ को 43-6 से हराया
रेवाड़ी ने यमुनानगर को 34-22 से हराया
सिरसा ने पलवल को 30-2 से हराया
कुरुक्षेत्र ने अंबाला को 26-25 से हराया
झज्जर ने मेवात को 21-1 से हराया
फतेहाबाद ने पंचकूला को 35-12 से हराया
कैथल ने करनाल को 30-22 से हराया
हिसार को मिली बाई
अंडर-19
रोहतक ने सिरसा को 31-7 से हराया
झज्जर ने चरखीदादरी को 40-12 से हराया
यमुनानगर ने फरीदाबाद को 37-4 से हराया
गुरुग्राम और पानीपत को बाई मिल गई
करनाल ने पलवल को 17-7 से हराया
भिवानी ने जींद को 33-18 से हराया
सोनीपत ने कुरुक्षेत्र को 30-7 से हराया
हिसार ने महेंद्रगढ़ को 25-4 से पराजित किया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें