फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: एनआईए का ठग बनकर किसान से 80 हजार ठगे, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। खुद को एनआईए स्टाफ दिल्ली का सदस्य बताकर गांव भैणी बादशाहपुर के एक किसान से 80 हजार रुपये ठग लिए। शिकायत के बाद उकलाना थाना पुलिस ने आरोपी दीपक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से वारदात में प्रयुक्त ब्रेजा कार और फर्जी रीजनल पासपोर्ट ऑफिस का पहचान पत्र भी बरामद किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इस मामले में दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी अभी शेष है।
विज्ञापन


उकलाना थाना प्रभारी उप निरीक्षक अमित कुंडू ने बताया कि गांव भैणी बादशाहपुर निवासी सूबे सिंह ने 6 अक्तूबर को लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि दोपहर में उनकी घर के सामने एक सफेद रंग की ब्रेजा कार रुकी, जिस पर भारत सरकार का बोर्ड लगा था। कार में से तीन युवक घर में घुसे और खुद को एनआईए स्टाफ दिल्ली का सदस्य बताकर उनके बेटे पर ऑनलाइन सट्टा खेलने का आरोप लगाया।
इन युवकों में से एक दीपक ने फर्जी रीजनल पासपोर्ट ऑफिस का पहचान पत्र दिखाया। आरोपियों ने किसान और उसके बेटे के मोबाइल फोन लेकर जांच करने का दावा किया। उन्होंने ऑनलाइन जुआ-सट्टा में फंसाने की धमकी देकर दिल्ली ले जाने और मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी। आरोपी ने मुकदमा दर्ज न कराने के एवज में 2 लाख रुपये की मांग की, लेकिन अंततः दोनों पक्षों के बीच 80 हजार रुपये में समझौता हुआ। किसान ने रकम देकर आरोपियों को छोड़ दिया।
विज्ञापन

उकलाना थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दीपक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि दीपक ने खुद को चंडीगढ़ स्थित रीजनल पासपोर्ट ऑफिस का कर्मचारी बताया। वारदात में प्रयुक्त कार और फर्जी पहचान पत्र बरामद कर लिए गए हैं। दो अन्य आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें। अगर कोई व्यक्ति धमकी या ठगी का प्रयास करे तो तुरंत डायल 112, कंट्रोल रूम 01662-237150 या नजदीकी थाना में सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें