फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: फाग दंगल में कुलेरी की पूर्व सरपंच मनीषा प्रथम

विज्ञापन
अग्रोहा में पूर्व सरपंच मनीषा मिठारवाल कुलेरी कोरड़ा मारते हुए।
विज्ञापन
अग्रोहा। गांव कुलेरी में आयोजित 10वें राष्ट्रीय नशा मुक्त फाग दंगल में गांव की पूर्व सरपंच मनीषा मिठारवाल ने 29 दौर खेलकर प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के दौरान देवर-भाभी कमेटी के सदस्यों ने प्रतिभागियों पर फूल बरसाकर उनका जोरदार स्वागत किया। दंगल में प्रदेश के साथ-साथ अन्य राज्यों और विदेश से भी खिलाड़ी पहुंचे।
विज्ञापन

फाग दंगल का शुभारंभ गांव की 70 वर्षीय समाजसेवी कलावती देवी और भूप सिंह डूडी ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में किरमारा की सुमन जोगी 22 दौर खेलकर दूसरे स्थान पर रहीं। वहीं नंगथला की सरोज और कुलेरी की हवलदारणी सुमन सिवाच ने 18-18 दौर खेलकर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली विजेताओं को पीतल की टोकनी देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा संतरो लोहचब (किरमारा), कविता (गोरखपुर), सुनीता मिठारवाल, कविता, सुमन सहित प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी 50 महिलाओं को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सरपंच राजेंद्र सिंह मिठारवाल ने की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में फाग का विशेष महत्व है।
विज्ञापन

इस अवसर पर लोग हर प्रकार का मनमुटाव भुलाकर भाईचारे और उत्साह के साथ फाग खेलते हैं। दंगल में हरियाणा के अलावा राजस्थान, पंजाब, दिल्ली सहित अन्य राज्यों के साथ-साथ विदेश यूके तक से खिलाड़ी पहुंचे। इस अवसर पर सुरेश धतरवाल, सज्जन मिठारवाल, सुभाष फौजी बालसमंद, रामस्वरूप सिवाच, मांगेराम, सोनू डाटा, अशोक कुंडू आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें