फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजेयू में खुला नौकरियाें का पिटारा

विज्ञापन
विज्ञापन
 गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में मंगलवार को हुई एग्जीक्यूटिव काउंसिल की बैठक ऐतिहासिक साबित हुई। इसमें दर्जन भर से अधिक नियुक्तियां हुई। बड़ी संख्या में कर्मचारियों को पदोन्नति भी मिली।
विज्ञापन

 बैठक में सहायक कुलसचिव खजाना राम को उपकुलसचिव व अधीक्षक रविदत्त पांडेय को सहायक कुलसचिव बनाने की मंजूरी दी गई है। बैठक ने हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस से संबंधित प्रो. विनायक कमेटी की रिपोर्ट को संशोधन के साथ कुलाधिपति व हरियाणा के राज्यपाल को भेजने की अनुमति दे दी है।
 
कार्यकारी परिषद ने दर्पण सलुजा, निशा कुंडू, राम कला, कुलदीप सिंह व राम विकास को प्रोग्रामर के पद पर, नरेंद्र कुमार व सोमदत्त को सहायक लाइब्रेरियन के पद पर, एकेडमिक स्टॉफ कॉलेज में डा. वंदना पूनिया को एसोसिएट प्रोफेसर और अनुराग को सहायक प्रोफेसर के पद पर, प्रिंटिंग विभाग में अंकित बूरा व बिजेन्द्र सिंह को सहायक प्रोफेसर के पद पर नियुक्त किया है।
विज्ञापन


 फार्मास्यूटिकल विभाग में डा. विक्रमजीत सिंह, रेखा राव व मनोज कुमार को असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग में अभिमन्यु व मनीषा को सहायक प्रोफेसर के पद पर नियुक्त किया। कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में साक्षी ढींगड़ा, अंजु व कृष्ण को असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर, फिजिक्स विभाग में ऑप्टिकल इंजीनियरिंग में डा. राजेंद्र कुंडू को एसोसिएट प्रोफेसर और विनीता व शरदुल सिंह को सहायक प्रोफेसर के पद पर, मेकेनिकल इंजीनियरिंग में राकेश कुमार, जगदीप चौहान व राजेन्द्र सिंह को सहायक प्रोफेसर के पद पर तथा दूरवर्ती शिक्षा निदेशालय में विनोद को सहायक प्रोफेसर (कंप्यूटर साइंस) के पद पर विश्वविद्यालय में नियुक्त करने की मंजूरी दी है।

मैथेमेटिक्स विभाग के डॉ. पंकज कुमार, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के डॉ. संजीव कुमार व हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस के डॉ. सुरेश मित्तल को स्टेज-3 ग्रेड पे 8000 रुपये का स्केल देने की मंजूरी दी गई है। फार्मास्यूटिकल विभाग के सुनील, अश्वनी, अर्चना व मीनाक्षी भाटिया, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग के रमनीश व फूड टेक्नोलॉजी विभाग के मनीष को स्टेज-2 ग्रेड पे 7000 रुपये का स्केल देने की मंजूरी दी गई है।


रिश्तेदारों को नौकरी पर उठे सवाल
जीजेयू में रिश्तदारों की मिली नौकरी एक बार फिर से चर्चाओं में आ गई है। एकडेमिक स्टॉफ कॉलेज के डीन डॉ. बीके पूनिया की पत्नी वंदना पूनिया का चयन एसोसिएट के पद पर हुआ है। इस पद पर बीके पूनिया की पत्नी के चयन को लेकर एचएसबी के प्रोफेसरों ने सवाल उठा दिए थे। इसके अलावा लगातार विवि में इस पद के चयन के लिए विवाद उठता रहा है।

 कुलपति के साढू केके रंगा का भी कंप्यूटर साइंस में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयन हुआ है। इससे पहले कुलपति एमएल रंगा के भतीजे पर भी सवाल उठाए गए थे। यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट रजिस्ट्रार एसएस दलाल की भांजी निशा कुंडू को यूनिवर्सिटी में प्रोग्रामर के पद पर नियुक्ति मिली है। यह कोई पहला मौका नहीं है जब विवि के किसी अधिकारी की पत्नी का चयन हुआ हो।

 इससे पहले एसई अशोक अहलावत की पत्नी का भी असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयन हुआ था। उसके चयन को लेकर भी विवि प्रशासन को कटघरे में खड़ा किया गया था। रजिस्ट्रार आरएस जागलान के बेटे को यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट डायरेक्टर के पद पर नियुक्ति पर भी बवाल मच चुका है। इसके बाद कुछ लोगों ने इस नियुक्ति को अदालत में चुनौती दे रखी है।
 
डेढ़ घंटे में निपट गई बैठक
सुबह 12 बजे शुरू हुई ईसी की मीटिंग में नए उम्मीदवारों के चयन को ही प्राथमिकता दी गई। ईसी की बैठक में सिर्फ नौकरियों व पदोन्नति के लिफाफे ही खोले गए। 12 बजे शुरू हुई इस बैठक को डेढ़ घंटे में ही खत्म कर दिया गया।

नॉन टीचिंग स्टाफ को मायूसी
मीटिंग में नॉन टीचिंग स्टाफ का मुद्दा नहीं लाया गया। पदोन्नति के मुद्दे को लेकर नॉन टीचिंग स्टाफ के कुछ सदस्य धरने पर बैठे हैं। ईसी में मुद्दा न लाए जाने से नॉन टीचिंग स्टाफ को मायूसी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें